9020mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च..Vivo इस फोन के साथ Oppo-Vivo को देगा कड़ी टक्कर.. सस्ता है प्राइस?
आज Vivo ने फाइनली भारतीय बाजार में अपने T-सीरीज के लेटस्ट स्मार्टफोन Vivo T5 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन 9020 बैटरी वाले सबसे पतले स्मार्टफोन के तौर पर आया है. इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है. डिज़ाइन से लेकर परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर तक, सबकुछ दमदार है. AnTuTu पर इसने 1.2 मिलियन का स्कोर हासिल किया है. गेमिंग के लिए भी इस फोन में कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं जिससे इसकी शानदार परफॉर्मेंस का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. आइए डिटेल में इसके सभी स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.
SurveyVivo T5 Pro की भारत में कीमत
Vivo T5 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 29,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसका 8GB रैम और 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. आखिर में टॉप-टियर वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये में आता है. स्मार्टफोन की सेल 21 अप्रैल से Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी। इसे दो कलर ऑप्शंस: कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में खरीदा जा सकता है।
Vivo T5 Pro के स्पेक्स और फीचर्स
विवो के नए स्मार्टफोन में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेज़ोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. यह 5000 तक की पीक ब्राइटनेस देती है. हैंडसेट वॉटर टच तकनीक को भी सपोर्ट करता है और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है. धूल और पानी से सुरक्षा के लिए यह IP68 और IP69 रेटेड भी है.
T5 Pro परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसके साथ स्मूद गेमिंग मिलती है. हैवी यूज़ के दौरान भी फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm का बड़ा स्क्वायर चैंबर दिया गया है. सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन OriginOS पर काम करता है.
ऑप्टिक्स की बात करें तो, Vivo T5 Pro एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ 2MP का बोकेह लेंस भी मिलता है. फ्रंट पर एक 32MP का सेल्फी कैमरा है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे 4K रेज़ोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.
Vivo T5 Pro की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है, जो वीवो फोन में अब तक कीसबसे बड़ी बैटरी है. कंपनी ने बताया है कि यह डिवाइस 37 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक, 90 घंटों का म्यूज़िक प्लेबैक, 12 घंटों से ज्यादा की गेमिंग, 13 घंटों से ज्यादा की लाइव स्ट्रीमिंग और 12 घंटों से ज्यादा की वीडियो रिकॉर्डिंग देता है. यह 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो वीवो का दावा है कि 37 मिनट में 50% तक बैटरी को चार्ज कर सकता है. इसमें बाइपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Oppo F33 5G Series भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी से लैस, कैमरा भी दमदार, जान लें कीमत और बाकी के फीचर्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile