9020mAh बैटरी वाला Vivo का खास फोन..भारत में इस दिन देगा दस्तक, Snapdragon के प्रोसेसर से लैस, जानें सभी डिटेल्स
Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा
फोन में 9,020mAh बैटरी और Snapdragon की चिप
यह Vivo T4 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा
Vivo ने कन्फर्म किया है कि Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा. कंपनी ने X पोस्ट और मीडिया इनवाइट के जरिए इसकी जानकारी दी है. यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसमें बड़ी बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Surveyलॉन्च डेट और डिजाइन
Vivo T5 Pro 5G का लॉन्च इवेंट 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा. टीज़र में फोन का व्हाइट कलर वेरिएंट दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. फोन के फ्रंट में पिल-शेप कटआउट देखने को मिलता है, जहां सेल्फी कैमरा मौजूद होगा.

परफॉर्मेंस और बैटरी
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलेगा. सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी है, जो 9,020mAh की होगी. यह पिछले मॉडल Vivo T4 Pro की 6,500mAh बैटरी से काफी बड़ी है. इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही यह OriginOS 6 इंटरफेस के साथ आएगा.
Don’t just play, own the battlefield !
— vivo India (@Vivo_India) April 8, 2026
Presenting the all-new T5 Pro with upto 120FPS gaming and 7000mm Vapour cooling chamber for the ultimate gaming experience.
vivo T5 Pro Launching on 15th Apr
Search now on Flipkart to know more.#vivoT5Pro #GetSetTurbo #TurboLife… pic.twitter.com/DZfT88RSM6
Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी 10 अप्रैल को परफॉर्मेंस, 11 अप्रैल को बैटरी और 13 अप्रैल को डिस्प्ले से जुड़े और फीचर्स रिवील करेगी.
संभावित कीमत और फीचर्स
लीक्स के अनुसार, Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में लगभग 30,000 से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 90W फास्ट चार्जिंग और IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है.
पिछले मॉडल से कितना अलग?
Vivo T5 Pro 5G, पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro का सक्सेसर होगा. पुराने मॉडल में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 चिप और 90W फास्ट चार्जिंग दी गई थी. नया मॉडल बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile