OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

HIGHLIGHTS

OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च

क्रेडिट कार्ड से 3000 रुपये तक की छूट

9000mAh की बैटरी से लैस

OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसमें कई दमदार फीचर्स दिए हैं. खासतौर पर 165Hz तक का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 9000mAh की बैटरी लोगों को पसंद आ सकती है. कंपनी ने OnePlus Nord 6 Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. आइए आपको इस फोन की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. हालांकि, आप वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को 12GB एक्स्ट्रा इंटरनल मेमोरी की मदद से बढ़ा सकते हैं.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K सपोर्ट मिलता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी शामिल है. सॉफ्टवेयर के लिए यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS पर चलता है, जिसमें स्मूद और क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है.

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth और NFC सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जो सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

OnePlus Nord 6 की कीमत

जैसा की ऊपर बताया गया है, OnePlus Nord 6 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है. इसके बेस मॉडल में 8GB RAM के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. जबकि इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है.

हालांकि, कंपनी Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है. अगर आप इन कार्ड से EMI के जरिए पेमेंट करते हैं तो 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे नेट इफैक्टिव कीमत 35,999 रुपये हो जाती है. कस्टमर्स 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी सेलेक्टेड कार्ड के साथ ले सकते हैं.

OnePlus Nord 6 की सेल 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. फोन को Amazon India और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फोन की बिक्री OnePlus Experience स्टोर्स और सेलेक्ट रिटेल स्टोर्स के जरिए भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo