50MP AI कैमरा और IR ब्लास्टर के साथ आएगा Vivo T4x 5G! कई दमदार फीचर्स हुए कन्फर्म
Vivo भारत में एक नया Vivo T4x स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
इसके लॉन्च से पहले इस डिवाइस के कैमरा के बारे में कुछ डिटेल्स की पुष्टि हो गई है।
यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है।
Vivo अपनी बजट-केंद्रित T-सीरीज के तहत भारत में एक नया Vivo T4x स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब, इसके लॉन्च या किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले इस डिवाइस के कैमरा के बारे में कुछ डिटेल्स की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, बल्कि MySmartPrice की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है।
Vivo T4X की कैमरा डिटेल्स कन्फर्म
MySmartPrice की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिए सामने आई डिटेल्स के मुताबिक, T4x में एक 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा और यह कई AI फीचर्स जैसे कि एआई इरेज़, एआई फ़ोटो एन्हांस और एआई डॉक्यूमेंट मोड को भी सपोर्ट करेगा। हालांकि, इसके सेंसर पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।
विवो टी4x की बाकी डिटेल्स अब तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है, जो विवो टी3x से काफी मिलता-जुलता होगा।
विवो टी4x के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
यह भी पुष्टि हो गई है कि T4X में मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड ड्यूरेबिलिटी और IR ब्लास्टर मिलेगा, जिसके जरिए टीवी और अन्य डिवाइसेज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एक पिछले लीक से यह पता चला था कि यह फोन प्रॉन्टो पर्पल और मरीन ब्लू कलर्स में आएगा और इसमें डायनेमिक लाइट भी मिलेगी, जो अलग-अलग नोटिफिकेशन्स के आधार पर अलग-अलग तरीकों से चमकेगी।
इसके अलावा यह पुष्टि भी हो गई है कि विवो टी4x डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से अपनी पावर लेगा, जिसने दावे के अनुसार 7,28,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। तुलना करें तो पिछले स्मार्टफोन T3x में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसमें एक 6500mAh की बड़ी बैटरी शामिल होगी, जो इसके सेगमेंट में अब तक सबसे बड़ी बैटरी होगी।
कंपनी द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्टर के अनुसार, Vivo T4x की कीमत 15000 रुपए के अंदर होने की उम्मीद है।
उम्मीद है कि विवो इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स भी जल्द ही रिवील कर सकता है, तो आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें!