Vivo T4x के लॉन्च से पहले ही लीक हुआ प्राइस, देखें कितना असर डालेगा आपकी जेब पर, स्पेक्स भी लगे हाथ देख लो
Vivo T4x स्मार्टफोन को लेकर जानकारी मिल रही है कि कंपनी इसे जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि, अब लॉन्च से पहले ही इस फोन का प्राइस लीक हो चुका है।
अब आप सभी लॉन्च से पहले ही जानते है की विवो का ये फोन किस प्राइस में इंडिया में एंट्री लेगा।

विवो जल्द ही इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को Vivo T4x 5G के तौर पर लॉन्च करने ईक तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्मार्टफोन को लेकर बहुत से टीजर सामने आ रहे हैं, जो इसे लेकर कुछ कुछ डिटेल्स सामने रख रहे हैं। इस समय एक Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे यह हिंट मिल रहा है कि फोन का लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है। इसे लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, कुछ अन्य लीक भी इंटरनेट पर फैल रहे हैं, जो इस आगामी विवो फोन के बारे में कुछ कुछ जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते है की विवो के इस फोन को लेकर क्या सामने आ चुका है।
क्या हो सकता है वीवो के इस फोन का प्राइस
हाल ही में, डिवाइस की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई थी। टिप्सटर मुकुल शर्मा के अनुसार, Vivo T4x की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम हो सकती है। इससे यह भारत में बजट 5G सेगमेंट में एक दमदार प्रतिद्वंदी के तौर पर खड़ा हो सकता है। कीमत इस आंकड़े के आसपास रहने की संभावना है, हालांकि, ऐसा भी हो सकता है की Vivo इस प्राइस को बिल्कुल ही बदल दे और एक नए प्राइस में ही इस फोन को लॉन्च कर दे। अभी के लिए इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आने वाले समय में इस फोन को लेकर बहुत सी जानकारी आना बाकी है।
Vivo T4x के संभावित स्पेसिफिकेन्स
फिलहाल, विवो ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन "डायनेमिक लाइट" फीचर के साथ आएगा। इसके जरिए यूजर्स कस्टम लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ नोटिफिकेशन आदि को फोन पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, फोन प्रांटो पर्पल और मरीन ब्लू में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
हार्डवेयर की बात करें तो, Vivo T4X 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, इस फोन के AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 7,28,000 से ऊपर के हैं। इसका मतलब है कि नए फोन को एक नए अपग्रेड के साथ पेश किया जाने वाला है। पिछले फोन में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया था।
विवो फोन में मिलने वाली बैटरी आदि की बात करें तो इस फोन में आपको एक 6,500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि विवो जल्द ही लॉन्च डेट की घोषणा करेगा, इसके बाद ही फोन के बारे में आ रही कुछ जानकारी भी सही मायने में सामने आने वाली है। अभी के लिए यह सभी जानकारी लीक और अफवाहों के आधार पर ही सामने आई है।
