विवो टी4 अल्ट्रा के लॉन्च से पहले विवो टी4x पर भारी भरकम छूट, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लें फायदा

Highlights

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है।

इसमें एक बड़ी FHD+ डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

आइए देखते हैं विवो टी4x की पूरी डील और अब यह कितने में मिल रहा है।

भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। यह विवो T-सीरीज का स्मार्टफोन इसी साल मार्च में डायमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें एक बड़ी FHD+ डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है वो भी काफी किफायती कीमत में। प्राइस ड्रॉप के साथ-साथ ग्राहक इसकी कीमत को और भी नीचे लाने क लिए फ्लिपकार्ट पर चल रहे बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। आइए देखते हैं विवो टी4x की पूरी डील और अब यह कितने में मिल रहा है।

Vivo T4x 5G का नया प्राइस

विवो T3x भारत में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 13,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अमेज़न पर यही मॉडल 14 हजार रुपए से ज्यादा की कीमत में लिस्टेड है, जबकि फ्लिपकार्ट पर अभी यह इसी लॉन्च प्राइस में मिल रहा है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी कुछ अतिरिक्त बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है। इसे मरीन ब्लू और प्रॉन्टो पर्पल शेड्स में ऑफर किया जाता है।

विवो टी4x 5G स्मार्टफोन विवो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से इस हैंडसेट को खरीदने वाले ग्राहक सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 500 रुपए की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तब भी आपको 11,400 रुपए तक की अतिरिक्त बचत करने का मौका मिल रहा है।

विवो टी4x 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस फोन में 6.72-इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है जो 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। जहां तक बात है सॉफ्टवेयर की, तो विवो टी4x एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 स्किन पर चलता है।

अब बात करें फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की, तो यहां विवो फोन में एक ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया है जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर और एक 2MP का बोकेह लेंस शामिल है। विवो टी4x के फ्रन्ट पर सेल्फ़ी के लिए एक 8MP का कैमरा मिल रहा है। इसमें एक 6500mAh की बैटरी लगी हुई जो सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles