Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन का लॉन्च आज, पेशकश से पहले ही देख लें 5 फीचर और प्राइस से जुड़ी सभी डिटेल्स
आज इंडिया के बाजार में Vivo T4 Pro 5G को लॉन्च किया जाने वाला है।
यहाँ आपको Vivo T4 Pro के टॉप 5 फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही मिल जाने वाली है।
यहाँ आप Vivo T4 Pro 5G का प्राइस आदि भी देख सकते हैं।
Vivo आज इंडिया के बाजार में अपनी T4 Series के नए फोन को Vivo T4 Pro 5G के तौर पर लॉन्च करने वाला है। इस फोन को Vivo T4 5G और Vivo T4 Ultra के बीच में लॉन्च किया जाने वाला है। अगर प्राइस की बात करें तो इस फोन को एक मिड-रेंज फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में आपको परफॉरमेंस और फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण भी देखने को मिलने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से कुछ समय पहले ही कंपनी ने फोन के कुछ स्पेक्स के साथ साथ इसके फीचर और अन्य बहुत सी जानकारी उपलब्ध करा दी है। आइये जानते है कि Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में किन टॉप 5 फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह भी जानकारी आपको यहीं पर मिलेगी कि Vivo T4 Pro 5G को इंडिया में किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo T4 Pro 5G की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे और कहाँ देखें?
अगर आप Vivo T4 Pro को लाइव लॉन्च होते देखना चाहते हैं तो आप इसे आप 12 बजे लॉन्च होते देखने वाले हैं। विवो अपने आधिकारिक YouTube Channel के माध्यम से फोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली है। अब सवाल उठता है कि Vivo Phone को किस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। यहाँ जानकारी के लिए बताते चलें कि Vivo अपने इस फोन को Flipkart पर सेल करने वाला है। Flipkart पर फोन को लेकर एक माइक्रोसाईट भी निर्मित की गई है।
Vivo T4 Pro 5G के टॉप 5 फीचर लॉन्च से पहले ही देख डालें
Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन में एक बेहतरीन ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, फोन में एक 50MP का प्राइमरी सोनी सेंसर होने वाला है, जो OIS के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP का Periscope Lens भी मिलने वाला है। इस फोन में एक 2MP का Auxiliary सेंसर भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। कंपनी Vivo के फोन में एक Quad Curved AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, इसके अलावा इस फोन में डिस्प्ले पर 1।5K रेजोल्यूशन भी दी जाने वाली है।
इतना ही नही, इस फोन में स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर को रखा जा सकता है। इसके अलावा फोन 12GB तक की रैम और 256GB तक स्टोरेज को भी अपने साथ लाने वाला है। इस फोन में आपको एक 6500mAh की बैटरी मिल सकती है जो 90W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। फोन में यह चार्जिंग क्षमता वायरलेस चार्जिंग क्षमता है। Vivo Phone को कंपनी एंड्राइड 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च कर सकता है। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ साथ अन्य कई फीचर मिल सकते हैं। आइये अब Vivo T4 Pro के प्राइस के बारे में जानते हैं।
क्या हो सकता है Vivo T4 Pro 5G का इंडिया प्राइस?
Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी आज दोपहर 12PM पर लॉन्च करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन का प्राइस 30000 रुपये के अंदर हो सकता है। हालाँकि, अभी इस प्राइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन को गोल्ड और ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।