5500mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा और 4500 निट्स ब्राइटनेस वाला Vivo Phone हुआ सस्ता, नई कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे
Vivo का एक दमदार और बेहतरीन स्पेक्स वाला लेटेस्ट वीवो फोन के समय सस्ते में मिल रहा है।
अगर आप Flipkart पर इस वीवो फोन को खरीदने जाते हैं तो यह कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
वीवो फोन में एक 5500mAh की बैटरी और 50MP का मेन कैमरा सेटअप मिलता है।
अभी हाल में वीवो की ओर से एक 5500mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा के अलावा अन्य कई दमदार स्पेक्स वाले Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में एक 5G फोन के तौर पर उतारा था। इस समय वीवो का यही फोन Flipkart पर सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। वीवो टी3 अल्ट्रा के लॉन्च प्राइस से बेहद कम कीमत में आप इसे खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत यही है कि इसे पहले ही मिड-बजट वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया था, हालांकि अब यह सस्ता होने के बाद एक दमदार डील के तौर पर देखा जा सकता है।
Vivo T3 Ultra का धमाका डिस्काउंट का लाभ कैसे उठायें
अगर आप Vivo T3 Ultra को खरीदना चाहते हैं तो पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि असल में यह आपको किस प्राइस में मिल सकता है। फोन तीन रैम और स्टॉरिज मॉडल में आता है। वीवो फोन को 8GB रैम/128GB स्टॉरिज, 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज के अलावा 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज में खरीदा जा सकता है। अगर फोन के लिस्टिंग प्राइस को इस समय देखा जाए तो यह 35,999 रुपये है। हालांकि, Flipkart पर इस फोन को खरीदना अगर आप चाहते हैं तो इस प्राइस के स्थान पर यह आपको 27,999 रुपये में मिल सकता है। अलग से आपको 2000 रुपये डिस्काउंट भी मिलने वाला है।
इसका मतलब है कि इस समय Vivo का ये वाला फोन आपको 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज के साथ फोन और भी सस्ते में आपको मिल सकता है। हालांकि, 128GB मॉडल के स्थान पर अगर आप 256GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 29,999 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर के साथ आपको यह फोन 27,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।
वीवो के इस फोन के सभी मॉडल पर आपको 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, तीनों ही मॉडल बढ़िया एक्सचेंज में आपको मिल आने वाले हैं। ऐसा करके आप वीवो के फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। खरीदारी के लिए आपको Flipkart का रुख करना होगा।
Vivo T3 Ultra के स्पेक्स और फीचर भी लगे हाथ जान लो!
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन एक 6.78-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz है। हालांकि, इसकी पीक ब्राइटनेस की बात करें तो यह 4500 निट्स है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है।
वीवो के इस फोन को ताकत देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है, फोन में 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिलती है। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ FuntouchOS पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली एक 5500mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एडवांस्ड वैपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।
डिस्प्ले पर आपको फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिल जाता है। फोन का बैक एक Dual Camera को दिखाता है, जो 50MP और 8MP सेन्सर का मिश्रण है। इसके अलावा फोन में 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।