Vivo T3 Ultra की कीमत गिर गई धम्म! देखें अब किस कीमत में मिलेगा ये वाला फोन
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन की कीमत में भारी गिरावट आई है।
इस फोन को कंपनी ने T Series के फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया था।
इस समय फोन की कीमत में 2000 रुपये की भारी गिरावट आई है।
Vivo ने अपने T Series के Flagship Phone की कीमत को घटा दिया है। असल में, अगर फोन की बात करें तो Vivo T3 Ultra के प्राइस में भारी गिरावट आई है। कीमत 1 मई यानि आज से लागू भी हो गई है। यह प्राइस कट सभी स्टॉरिज मॉडल और ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में हुआ है, आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि फोन के प्राइस में 2000 रुपये की भारी गिरावट आई है। इसका मतलब है कि अब आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं, फोन की खरीदारी Flipkart और offline बाजार से की जा सकती है।
Vivo T3 Ultra का नया और पुराना प्राइस
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन के सभी वैरिएन्ट की नई और पुरानी कीमत आपको यहाँ देखने को मिलने वाली है। आइए जानते है कि आखिर पहले यह फोन किस प्राइस में आपको अलग अलग वैरिएन्ट में मिल रहा था, लेकिन अब कौन सा स्टॉरिज मॉडल किस प्राइस में मिलने वाला है।
Vivo T3 Ultra के 8GB रैम अरु 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप अभी तक 29,999 रुपये में खरीद रहे थे, लेकिन अब यह फोन आपको 27,999 रुपये के प्राइस में आधिकारिक तौर पर मिलने वाला है। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 31,999 रुपये के स्थान पर 29,999 रुपये में सेल करना आज से शुरू कर दिया है। एक अन्य अन्य मॉडल को देखते हैं तो 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी अब 33,999 रुपये के स्थान पर 31,999 रुपये में सेल कर रही है। इसका यह भी मतलब है कि Vivo T3 Ultra के सभी मॉडल अब आपको 2000 रुपये सस्ते में मिलने वाले हैं।
Vivo T3 Ultra की उपलब्धता के बारे में जानकारी
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo T3 Ultra को आप इस नई कीमत के साथ Flipkart से खरीद सकते हैं, इसके अलावा आप फोन को Vivo Online Store के अलावा ऑफलाइन बाजार से भी खरीद पाएंगे।
Vivo T3 Ultra पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर
अगर आप फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार में फोन पर आपको बैंक ऑफर के अलावा No Cost EMI और अन्य कई ऑफर मिल सकते हैं। अलग अलग प्लेटफॉर्म पर फोन आपको अलग अलग डिस्काउंट और ऑफर में मिल सकता है। आपको Flipkart और Vivo Online Store पर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
Vivo T3 Ultra के स्पेक्स और फीचर
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है, इसके अलावा फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। डिस्प्ले पर आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में एक 50MP का Sony IMX921 सेन्सर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 80W की FlashCharge क्षमता से लैस है। फोन में आपको IP68 रेटिंग भी मिलती है जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है।