Vivo का चकाचक फोन हो गया 6000 रुपये सस्ता, देखें कहाँ से खरीदने पर मिलेगा ये धमाका डिस्काउंट
Vivo T3 Pro स्मार्टफोन को इस टाइम सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Vivo T3 Pro पर 6000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
आइए जानते है कि कहाँ से खरीदने पर वीवो फोन आपको सस्ते में मिलने वाला है।
Vivo T3 Pro स्मार्टफोन के प्राइस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस फोन को इस समय आप लॉन्च प्राइस से लगभग लगभग 10000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इस फोन को इस साल की शुरुआत में ही एक मिड-रेंज फोन के तौर पर वीवो की ओर से लॉन्च किया गया था। फोन के मुख्य फीचर्स में 50MP का कैमरा सेटअप और एक 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इस समय फोन को Flipkart पर चल रही Mobile Bonanza Sale में सस्ते में खरीद सकते हैं, यह सेल अभी Flipkart पर चलने वाली है। इस सेल में आपको Vivo T3 Series के स्मार्टफोन्स पर धमाका ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते है कि Vivo T3 Pro आपको किस प्राइस में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Vi का बड़ा कदम: अब ना कटेगा कॉल, ना रुकेगी वीडियो, कंपनी ने इस जगह शुरू की फ्री मोबाइल सेवा
Vivo T3 Pro पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर
वीवो के इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फोन को कितनी रैम और किस स्टॉरिज पर लॉन्च किया गया है। वीवो के फोन को आप 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। फोन का प्राइस इस समय 24,999 रुपये के स्थान पर 22,999 रुपये नजर आ रहा है। इसके अलावा आप बैंक ऑफर के तौर पर 4000 रुपये का डिस्काउंट अलग से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करके आप फोन को 18,999 रुपये के प्राइस में अपने घर ले सकते हैं।
आइए अब Vivo T3 Pro के कुछ स्पेक्स पर भी नजर डाल लेते हैं, इन्हें देखकर आपको अंदाजा हो जाने वाला है कि आखिर फोन कैसा है। असल में, अगर फोन के स्पेक्स और फीचर ही अच्छे न हों तो कितना ही प्राइस कट हो जाए फोन को खरीदने का कोई लाभ हो ही नहीं सकता है। इसीलिए आपको वीवो टी3 प्रो के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
Vivo T3 Pro के स्पेक्स और फीचर
अगर फीचर आदि की बात करें तो वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन में एक 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में डिस्प्ले पर आपको Curved Design दिया जा रहा है, इसके अलावा फोन में आपको पंच-होल डिजाइन भी मिलता है। इसी में आपको फोन का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलता है। इस डिस्प्ले पर आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।
इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज में आता है। इसके अलावा फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग वाली एक 5500mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 15 के साथ आपको फनटचओएस का सपोर्ट मिलता है। कैमरा को देखा जाए तो इस मामले में भी फोन अच्छा लग रहा है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा एक 8MP का दूसरा कैमरा दिया जा रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
फोन के स्पेक्स और फीचर देखकर लग रहा है कि आपको कम प्राइस में इस फोन को खरीद लेना चाहिए, क्योंकि इस समय इंडिया में वीवो के फोन्स को लोग बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं और T3 Series के फोन्स अच्छे फोन्स हैं जो अपने स्पेक्स और फीचर आदि से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।