Vivo ने हमेशा के लिए घटा दी इन बजट 5G फोन्स की कीमत, साथ ही मिल रहा तगड़ा कैशबैक, देखें New Price

Highlights

Vivo ने अपने T2 5G स्मार्टफोन के दोनों वेरिएन्ट्स की कीमतों में 2000 रुपए की कटौती की घोषणा कर दी है।

इतना ही नहीं, Vivo ने अपने एक और 5G फोन Vivo Y56 की वर्तमान कीमतों को भी 1000 रुपए घटा दिया है।

आइए इन दोनों डिवाइसेज़ की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं।

Vivo ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T2 5G को अप्रैल में लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपए से शुरू होती थी और 8GB + 128GB वेरिएंट को 20,999 रुपए में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएन्ट्स की कीमतों में 2000 रुपए की कटौती की घोषणा कर दी है।

इतना ही नहीं, Vivo ने अपने एक और 5G फोन Vivo Y56 की वर्तमान कीमतों को भी 1000 रुपए घटा दिया है। आइए इन दोनों डिवाइसेज़ की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं। 

Vivo T2 5G New Price

2000 रुपए की कटौती के बाद T2 5G का 6GB रैम मॉडल 16,999 रुपए में और 8GB रैम वेरिएन्ट 18,999 रुपए में उपलब्ध है। साथ ही IndusInd Bank, Yes Bank, Federal Bank और Bank of Baroda आदि जैसे चुनिंदा बैंकिंग पार्टनर्स के साथ ग्राहक इस फोन पर 1500 रुपए तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।

Vivo Y56 5G New Price 

अब बात करें Y56 की तो इसका 4GB + 128GB मॉडल 1000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपए में मिल रहा है, वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत घटकर 17,999 रुपए हो गई है। इसके अलावा ICICI Bank, IDFC First Bank, Onecard, IndusInd Bank और Yes Bank आदि के जरिए खरीदारी करने पर आपको 1000 रुपए तक का कैशबैक भी दिया जाएगा। 

Vivo T2 5G Specs

स्पेक्स के मामले में वीवो का यह स्मार्टफोन 6.38-इंच फुल HD+ 90Hz डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, एंड्रॉइड 13 OS, 64MP ड्यूल कैमरा, 16MP फ्रन्ट कैमरा, 4500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। 

Vivo Y56 Specs

दूसरी ओर Y56 में 6.58-इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन, मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC, एंड्रॉइड 13, 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, 16MP फ्रन्ट कैमरा, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles