50MP कैमरा वाला Vivo T1 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 15 हजार रुपये के बजट में शानदार फीचर
वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) फोन भारत में लॉन्च हो गया है
कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन (Smartphone) तीन वेरिएंट में आता है
4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है
वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) फोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन (Smartphone) तीन वेरिएंट में आता है। 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। हालांकि, फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 19,990 रुपये खर्च करने होंगे।
Surveyफोन की सेल 14 फरवरी से शुरू होगी। ग्राहक वीवो (Vivo) के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं। रेनबो फैंटेसी और स्टारलाईट ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये की शुरुआती छूट भी दी जा रही है। छूट के लिए, आपको एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: BSNL के ये सस्ते प्लान Airtel, Reliance Jio और Vi को भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें बेनिफिट्स
वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) में 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी दिया जा रहा है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। हालांकि सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में सुपर नाइट मोड और मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट मोड फीचर भी प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: क्वाड रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 11 और Redmi Note 11S
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 5जी (5G), 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी जैसे विकल्प मिलेंगे। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित फनटच ओएस 12 पर काम करता है।
Vivo T1 5G का प्राइस
कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन (Smartphone) तीन वेरिएंट में आता है। 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। हालांकि, फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 19,990 रुपये खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते Netflix, Prime Video और MX Player पर आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

