Vivo S18 के Official Teaser में हुआ बड़ा खुलासा, देखें इसका खूबसूरत डिजाइन और डिटेल्स
अपकमिंग Vivo S18 लाइनअप में दो स्मार्टफोन्स Vivo S18 और S18 Pro शामिल हो सकते हैं।
अब, कंपनी ने Vivo S18 मॉडल की एक टीज़र इमेज साझा की है।
टीज़र इमेज में हम डिवाइस के बैक पर एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल देख सकते हैं।
Vivo S18 Series चीन में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस अपकमिंग लाइनअप में दो स्मार्टफोन्स Vivo S18 और S18 Pro शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए थे। अब, कंपनी ने S18 मॉडल की एक टीज़र इमेज साझा की है।
Vivo S18 Teaser Details
यह टीज़र इमेज चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर वीवो प्रोडक्ट्स के वाइज़ प्रेजिडेंट Ouyang Weifeng द्वारा साझा की गई है। टीज़र से यह खुलासा हुआ कि अपकमिंग वीवो एस18 एक नए “Flower Like Brocade" कलर में लॉन्च होगा जो ओरिएन्टल फ्लोरल आर्टिस्टिक थीम्स से प्रेरित होगा।
टीज़र इमेज में हम डिवाइस के बैक पर एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल देख सकते हैं। Vivo S18 में एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा जो OIS को सपोर्ट करेगा। साथ ही इस सेटअप में एक LED फ्लैश और एक सॉफ्ट लाइट को भी जोड़ा जाएगा। इस सॉफ्ट लाइट को LED फ्लैश के साइड में रखा जाएगा।
S18 Specs (Expected)
अब तक अफवाहों से यह सुझाव मिला है कि S18 स्मार्टफोन मॉडल एक पंच-होल डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जो 2800 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगी। साथ ही यह हैंडसेट संभावित तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा।
यह डिवाइस 8GB, 12GB और 16GB रैम कन्फ़िगरेशन्स में उपलब्ध होने की संभावना है जिन्हें क्रमश: 256GB या 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर S18 Pro मॉडल डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। साथ ही यह 50MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है। मेन कैमरा को 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक टेलीफ़ोटो कैमरा का साथ दिया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh बैटरी भी दी जा सकती है जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
खबर यह भी आ रही है कि S18 मॉडल ग्लोबली Vivo V30 और S18 Pro मॉडल Vivo V30 Pro के तौर पर लॉन्च हो सकता है।