Vivo S18 Launch: इस दिन लॉन्च होगा धमाकेदार Look वाला Vivo S18, पहली बार मिलेगा ये Unique Feature
Vivo S18 Series अपने S18 स्मार्टफोन के साथ अगले सोमवार को एंट्री लेने वाली है।
कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव ने एक इमेज शेयर की है जो S18 के बैक डिजाइन को दिखाती है।
डिजाइन से स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इस पर एक "OIS Portrait" टेक्स्ट देखा जा सकता है।
Vivo S18 Series अपने S18 स्मार्टफोन के साथ अगले सोमवार को एंट्री लेने वाली है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इसका अपकमिंग प्रीमियम मिड-रेंज Vivo S18 मॉडल 4 दिसंबर को लॉन्च होगा।
यह जानकारी सीधे कंपनी के वाइज़-प्रेजिडेंट की ओर से आई है। उनके अनुसार यह नई स्मार्टफोन सीरीज वीवो के अपने AI नाम BlueLM के साथ आएगी। "Blue" का मतलब है लोगो का कलर और LM संभावित तौर "Language Model" AI के लिए है। लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने फोन के रियर डिजाइन का भी खुलासा किया है।
Vivo S18 Design
कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव ने एक इमेज शेयर की है जो S18 के बैक डिजाइन को दिखाती है। इस हैंडसेट के बैक पर तीन कैमरों के साथ एक स्क्वायर ऑरा लाइट दी जाएगी। यह S-सीरीज के स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी ऑरा लाइट होगी।
डिजाइन से स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इस पर एक "OIS Portrait" टेक्स्ट देखा जा सकता है। यही टेक्स्ट Vivo S17 और Vivo V29 लाइनअप में भी देखा गया था। इसका मतलब है कि इस हैंडसेट के मेन कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें: WhatsApp: अब कोई देख भी नहीं सकेगा आपके Secret Chats, ऐसे लगाएं ताला, देखें नए फीचर का कमाल
अफसोस की बात यह है कि S18 सीरीज के ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। इन फोन्स में स्लीक डिजाइन और पॉवरफुल कैमरों के साथ कंपनी की स्ट्रैटजी को बनाए रखने की उम्मीद है। इसमें हमें फास्ट चार्जिंग और कलरफुल ऑप्शन्स भी देखने को मिल सकते हैं जिनके साथ कम से कम एक वेरिएंट वीवो के Fluarite Glass के साथ आएगा।