Vivo X90 Pro Price Drop! Vivo ने पूरे 10 हजार रुपए घटा दी इस 5G फोन की कीमत, अब खरीदें इतने सस्ते में
Vivo X90 Pro भारत में अप्रैल में एक फ्लैगशिप पेशकश के तौर पर लॉन्च हुआ था।
भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 रुपए की कटौती की गई है।
इसकी नई कीमत को अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों पर देखा जा सकता है।
Vivo X90 Pro भारत में अप्रैल में एक फ्लैगशिप पेशकश के तौर पर लॉन्च हुआ था। आज कंपनी ने इस कैमरा-फोकस्ड हैंडसेट की शुरुआती कीमत पर 10,000 रुपए की कटौती की घोषणा की है। यह स्मार्टफोन AMOLED 3D डिस्प्ले, मीडियाटेक चिपसेट और Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Vivo ने इस देश में लॉन्च किया अपना सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y33t, देख लें इसकी इतनी सी कीमत
Vivo X90 Pro की भारतीय कीमत
भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 रुपए की कटौती की गई है। इस हैंडसेट का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में 74,999 रुपए की कीमत में लिस्टेड है। यह शुरुआत में 84,999 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था। यह डिवाइस लेजेंडरी ब्लैक के सिंगल शेड में उपलब्ध है। इसकी नई कीमत को अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों पर देखा जा सकता है।
Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13-आधारित FunTouch OS 13 पर चलता है और 6.78-इंच AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। डिवाइस एक ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 प्रोसेसर से लैस है जिसे वीवो की V2 चिप, 12GB तक LPDDR5 रैम और Immortalis G715 GPU के साथ पेयर किया गया है।
ऑप्टिक्स के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर, एक 50MP सेंसर और एक 12MP सेंसर शामिल है। फोन के फ्रन्ट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा यह डिवाइस 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल रही है। यह 4870mAh बैटरी पर चलता है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।