Vivo के ये 6 फोन कहीं भी लूट लेते हैं महफ़िल! डिजाइन और फीचर्स के दम पर iPhone को भी देते हैं टक्कर?
अगर आप Vivo के फोन्स के फैन हैं तो आप सही जगह पर हैं।
यहाँ Vivo के सबसे बेहतरीन 6 फोन्स के बारे में जानकारी मौजूद है।
ये वीवो फोन अपने डिजाइन और स्पेक्स के चलते iPhone को भी टक्कर दे सकते हैं।
जून का महीना चल रहा है, आने वाले समय में बहुत से फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अलग अलग ब्रांडस की ओर से बहुत से फोन्स को लॉन्च भी किया जा चुका है। अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो इसे सही समय कहा भी जा सकता है, इसके अलावा कुछ समय रुककर फोन्स को खरीदना भी सही ऑप्शन हो सकता है। आज हम इस लेख में आपको Vivo के 6 सबसे बेहतरीन फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। ये सभी वीवो के दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन श्रेणी में आते हैं। इन फोन्स में आपको स्टाइलिश डिजाइन से लेकर बेहतरीन और शार्प डिस्प्ले, ताकतवर प्रोसेसर और सबसे बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलता है। बजट जानना चाहते हैं तो आपको बात दें कि इन्हें आप 35000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। आइए इन फोन्स के बारे में जानते हैं।
Vivo V50
Vivo V50 को देखते हैं तो यह फोन एक 6.77-इंच की HDR10+ डिस्प्ले के साथ आता है, फोन की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का ही फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक दमदार 6000mAh की बैटरी भी मिलती है।
Vivo V50e
वीवो के इस वाले फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया आज रहा है, इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में आपको एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी आता है। फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5600mAh की बैटरी मिलती है। फोन में बैटरी के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
Vivo V40
वीवो वी40 भी कंपनी का एक बेहतरीन फोन है. Vivo V50 को भी इसी स्मार्टफोन पीढ़ी के लेटेस्ट फोन्स के तौर पर लॉन्च किया गया था। Vivo V40 स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, Vivo V50 स्मार्टफोन में भी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया था, Vivo V40 में भी यही प्रोसेसर है। कैमरा के मामले में Vivo V40 में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी दी जा रही है। इस फोन के स्पेक्स Vivo V50 में भी नजर आते हैं।
Vivo T3 Ultra
Vivo का वीवो टी3 अल्ट्रा स्मार्टफोन एक दमदार प्रोसेसर से लैस है। Vivo के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6.78-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलती है। फोन को कंपनी ने एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा पर लॉन्च किया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी दी जा रही है।
Vivo T4
Vivo के पास Vivo T4 के तौर पर एक दमदार फोन है। इस फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यह फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस फोन में आपको एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन को 32MP का सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 7300mAh की बैटरी मिलती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
Vivo T3 Pro
Vivo T3 Pro को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में भी कुछ अन्य वीवो फोन्स के जैसे ही एक 6.77-इन्छन की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में एक 50MP का रियर कैमरा भी मिलता है, फोन को 16MP का सेल्फ़ी कैमरा से लैस करके लॉन्च किया गया था। फोन में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके साथ आप फोन को जल्दी जल्दी से चार्ज करके ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।