आज इस बैंक ऑफर के साथ सस्ते में मिल रहा है Vivo का दमदार 5G फोन, Flipkart दे रहा है डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Flipkart Vivo T1 5G पर दे रहा है बढ़िया डिस्काउंट

Flipkart Vivo T1 5G पर दे रहा है बढ़िया डिस्काउंट

Vivo T1 5G की कीमत है 15,999 रुपये

आज इस बैंक ऑफर के साथ सस्ते में मिल रहा है Vivo का दमदार 5G फोन, Flipkart दे रहा है डिस्काउंट

विवो टी1 5जी (Vivo T1 5G) एक बजट 5G फोन है जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन को इस साल की शुरुआत में भारत (India) में लॉन्च किया गया था और आज इसे आप बढ़िया डिस्काउंट (discount) ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: 27 अप्रैल को लॉन्च होगा iQOO Z6 Pro, स्नैपड्रैगन 778G 5G और 66W फ्लैश चार्ज से होगा लैस

Vivo T1 5G की कीमत और ऑफर (Vivo T1 5G Price and Offer)

Vivo T1 5G तीन वेरिएंट में आता है जिसमें 4GB रैम+64GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+128GB स्टोरेज शामिल है। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। अगर आप फोन को एचडीएफ़सी बैंक कार्ड के ज़रिए पेमेंट कर खरीदते हैं तो Rs 1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, 2,665 रूपये प्रति माह की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इसे खरीदा जा सकता है। अगर आप एक्स्चेंज ऑफर के तहत फोन खरीदते हैं तो 13,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। ये एक्स्चेंज ऑफर आपके फोन की कंडीशन और मॉडल के ऊपर निर्भर करता है। यहां से खरीदें

Vivo T1 5G offer

Vivo T1 5G स्पेसिफिकेशन्स (Vivo T1 5G Specifications)

विवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) में 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी दिया जा रहा है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: KGF 3 रचेगी सुनहरा इतिहास, फैंस को मिले अगले पार्ट के संकेत

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। हालांकि सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में सुपर नाइट मोड और मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट मोड फीचर भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: 21 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus Ace, इस देश में होगा पहले लॉन्च

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 5जी (5G), 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी जैसे विकल्प मिलेंगे। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित फनटच ओएस 12 पर काम करता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo