Digit.in

केवल 5000 रुपये की कीमत वाले 5 दमदार स्मार्टफोन, JioPhone Next को दे रहे धांसू टक्कर

Highlights

5000 रुपये से कम में बेस्ट बजट स्मार्टफोन

Redmi, Samsung कंपनी का फोन मात्र 5000 रुपये में

यह स्मार्टफोन कम कीमत में शानदार फीचर्स प्रदान करते हैं

केवल 5000 रुपये की कीमत वाले 5 दमदार स्मार्टफोन, JioPhone Next को दे रहे धांसू टक्कर

भारतीय बाजार में हर दिन कई स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन हैं। लेकिन अगर आपका बजट लगभग 5000 रुपये या उससे कम है, तो आपके पास कई ऑप्शन हैं हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई दमदार फीचर आपको नहीं मिलने वाले हैं। लेकिन वे निश्चित रूप से आपके स्मार्टफोन की मांग को पूरा करे सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत करीब 5 हजार रुपये है... आइए जानते हैं इन फोंस के बारे में!

Reliance JioPhone Next मात्र 6,499 रुपये में मिलता है

अगर आप JioPhone Next स्मार्टफोन (Smartphone) को खरीदना चाहते हैं तो आपको बात देते है कि इस स्मार्टफोन (Smartphone) को बेहद ही कम प्राइस में यानि मात्र 6,499 रुपये की कीमत में ही लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन (Smartphone) को मुख्य तौर पर उन यूजर्स के लिए निर्मित किया गया है, जो अभी भी ग्रामीण इलाकों में ही रहते हैं। हालांकि अगर आप एक सेकन्डरी फोन के तौर पर एक सस्ते फोन को लेना चाहते हैं तो Google और Jio की साझेदारी में निर्मित इस स्मार्टफोन (Smartphone) को खरीद सकते हैं।

EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है JioPhone Next

अगर आप JioPhone Next को खरीदना चाहते हैं तो आपको बात देते है कि आप इसे कई EMI प्लांस के साथ भी खरीद सकते हैं। हालांकि आप एक साथ पैसा देकर भी इसे ले सकते हैं। अब अगर आप इस फोन को EMI के साथ खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 1999 रुपये देकर अपनी पसंद के EMI Plan को चुनकर इस फोन को खरीद सकते हैं। आप इसे 24 महीने के लिए 300 रुपये EMI के साथ खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसे 18 महीने की EMI के साथ खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 350 रुपये वाला प्लान लेना होगा। हालांकि इसके अलावा एक 450 रुपये की EMI वाला प्लान भी है, जो 24 महीने का है, हालांकि इतना ही नहीं 500 रुपये EMI वाला 18 महीने का प्लान भी आप ले सकते हैं।

Itel A23 Pro (Lake Blue, 1GB+8GB)
कीमत: 4,189 रुपये (Flipkart)

आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बेसिक स्मार्टफोन चाहते हैं लेकिन आईटेल A23 प्रो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन 1GB रैम और 8GB स्टोरेज भी शामिल है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 इंच का डिस्प्ले और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में  2400mAh की बैटरी है।

Redmi Go (Black, 1GB+8GB)
कीमत: 4,499 रुपये (Flipkart)

Redmi Phone भारत में काफी लोकप्रिय है। 5 हजार से कम बजट में Redmi Go आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में 5 इंच की डिस्प्ले, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर पर चलता है और यह 3000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है। 

IKALL K260 4G (Purple, 2GB+16GB)
कीमत: 4,499 रुपये (Flipkart)

अगर आप 5 हजार से कम के बजट वाला बड़ा डिस्प्ले से लैस फोन चाहते हैं तो IKALL K260 4G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन 3600mAh की बैटरी के साथ आता है।

Itel A25 (Gradation Purple, 1GB+16GB)
कीमत: 4,559 रुपये (Flipkart)

आईटेल अपने सस्ते फोंस के लिए जाना जाता है। कंपनी के कई फोन 5,000 से कम बजट में उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है आईटेल ए25 भी है। फोन में 5 इंच का डिस्प्ले, 1GB रैम और 16GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3020mAh की बैटरी है।

Samsung M01 core (Black, 1GB+16GB)
कीमत: 4,999 रुपये (Flipkart)

अगर बजट 5 हजार रुपये से कम है तो सैमसंग का M01 कोर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में 5.3 इंच का डिस्प्ले, 1GB रैम, 16GB स्टोरेज है। अच्छी खबर यह है कि स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000mAh की बैटरी है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile