सिंपल से दिखने वाले ये फोन हैं कमाल, स्मार्टफोन्स जैसे फीचर बनाते हैं इन्हें बेस्ट से भी बेस्ट
हम जानते है कि स्मार्टफोन्स के बाजार में आने के बाद तक भी फीचर फोन्स का बोलबाला था। असल में।, यह सस्ते होने के साथ साथ फीचर पैक्ड भी होते हैं, इनका लुक बेहद सिंपल होता है हालाँकि इसके बाद भी यह काफी मज़बूत और भरोसेमंद होते हैं, इनकी बैटरी लम्बे समय के लिए चलती है और आप लम्बी यात्रा के दौरान इनके द्वारा अपनों के साथ निरंतर संपर्क में रह सकते हैं। आजकल के फीचर फोन्स में कुछ कुछ फीचर स्मार्टफोन्स वाले भी आना शुरू हो गए हैं, जैसे आप इनके माध्यम से सोशल मीडिया अकाउंट चला सकते हैं, इसके साथ साथ आप इनके द्वारा अब UPI Payment भी कर सकते हैं। इसके अलावा आजकल आने वाले फीचर फोन 4G क्षमता से भी लैस हैं, हालाँकि, आजकल के फीचर फोन 5G क्षमता के साथ भी आना शुरू हो गए हैं। अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो एक सिंपल और बेसिक सेकेंडरी फोन की तलाश में रहते हैं तो आपके लिए 2025 में काफी कुछ है। आइये जानते है कि आप किन सबसे दमदार फीचर फोन्स को खरीद सकते हैं।
HMD 102 4G
यह HMD का एक बेसिक फोन है, हालाँकि इस कॉम्पैक्ट फोन में वैसे तो आपको सभी बेसिक फीचर ही मिलते हैं, लेकिन कुछ फीचर इसे स्मार्टफोन की टक्कर का बना देते हैं। जैसे इसमें आपको 4G VoLTE क्षमता के साथ साथ ड्यूल सिम सपोर्ट और Type C Port का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें आपको कैमरा के साथ फ़्लैश भी मिलती है। इसके अलावा फोन में वेदर और न्यूज़ ऐप भी मौजूद हैं। इसमें MP3 Player के साथ साथ FM Radio का सपोर्ट भी मिलता है। इसे S30+ OS पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें Unisoc 8910 प्रोसेसर भी मिलता है।
HMD 101 4G
यह भी एक बेसिक सा दिखने वाला फोन है, लेकिन इसमें भी आपको कई दमदार फीचर मिलते हैं। सबसे बड़ी खासियत इसकी यह है की यह 4G का सपोर्ट करता है। हालाँकि, इस फोन में कंपनी ने कैमरा को नहीं रखा है लेकिन इसमें ड्यूल सिम के अलावा FM Radio, MP3 Player के अलावा USB Type C Port भी मिलता है। यह फोन कंपनी की ओर से IP52 रेटिंग पर आता है।
Nokia 2660 Flip
अगर आप आजकल के मुड़ने वाले फोन्स को देख रहे हैं तो इनकी कीमत भी आप जानते हो होंगे। हालाँकि, मैं यहाँ आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाला हूँ जो आपको पुराने मुड़ने वाले मोटोरोला फोन की याद दिला देने वाला है। यह फोन Nokia 2660 Flip है। इसका मतलब है कि आपके पास फीचर फोन में एक सस्ता मुड़ने वाला विकल्प मौजूद है। इस फोन में एक 2.8-इंच की मेन डिस्प्ले के साथ एक 1.77-इंच की नोटिफिकेशन स्क्रीन भी मिलती है। फोन में आपको बड़े बटन भी मिलते हैं। इसके अलावा फोन में आपातकाल कांटेक्ट बटन भी मिलता है।
Nokia का यह फोन भी पिछले दो फोन्स की तरह ही 4G VoLTE कनेक्टिविटी से लैस है। फोन में एक 0.3MP का कैमरा, FM Radio के साथ साथ UPI सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में कंपनी ने एक 1450mAh की बैटरी भी रखी है। इस फोन में आपको 32GB की स्टोरेज के अलावा Type C Port भी मिलता है।
TCL Flip 4 5G
हालाँकि, यह फोन इंडिया के बाजार में अभी के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे America के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। फोन को T Mobile और Metro के माध्यम से सेल भी किया जरह है। इस फोन में 5G सपोर्ट मिलता है। इसके साथ साथ फोन KaiOS 4.0 पर चलता है। इस फोन में WhatsApp के साथ साथ Google Maps, YouTube और Hotspot का सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में स्नेपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।
TCL के इस फोन में एक 5MP का कैमरा सेटअप, ड्यूल स्क्रीन एक बड़ी 3000mAh की बैटरी आदि मिलती है। इसमें भी USB Type C Port मिलता है। यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो कम प्राइस में एक दमदार सेकेंडरी फोन खरीदना चाहते हैं।
HMD Touch 4G
लिस्ट का ये वाला फोन एक फीचर फोन नहीं है। हालाँकि, इसे आप एक बेसिक फोन कह सकते हैं जो टच स्क्रीन के साथ आता है। इस फोन में आपको एक 3.2-इंच की डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक 2Mp का रियर कैमरा और एक VGA फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में एक्सप्रेस चैट सपोर्ट के अलावा Custom Voice Messaging और Chat Service भी मिलती है। फोन को कंपनी ने RTOS Touch पर लॉन्च किया है, इसमें 64MB की रैम और 128MB स्टोरेज मिलती है। फोन में वाई-फाई सपोर्ट के अलावा Bluetooth 5.0 और GPS का सपोर्ट मिलता है। फोन में 1950mAh की बैटरी मिलती है, जो 30 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।