4 दिसंबर को आ रहा iPhone जैसे फीचर वाला Tecno का Powerful फोन, कीमत जान दंग रह जाएंगे
Tecno Spark Go 2024 को भारत में 4 दिसंबर को पेश किया जाएगा।
अपकमिंग पेशकश के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को भी टीज़ किया गया है।
इसमें 5000mAh बैटरी दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट मिलेगा।
टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2024 को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया था। अब ब्रांड इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।
साथ ही अपकमिंग पेशकश के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को भी टीज़ किया गया है। पर पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि Spark Go अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह Spark Go 2023 के उत्तराधिकारी के तौर पर आएगा जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था।
Tecno Spark Go 2024 Launch Date, Specs
टेक्नो का यह स्मार्टफोन भारत में 4 दिसंबर को पेश किया जाएगा। हाल ही में यह भी पुष्टि हुई है कि डिवाइस DTS के ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा। इसमें एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया जाएगा जिसके नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
इसके अलावा इसमें 5000mAh बैटरी दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट मिलेगा। साथ ही इस फोन में 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी शामिल होगी। डिवाइस में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा जो पॉवर बटन में एम्बेडेड होगा।
पिछले एक टीज़र में खुलासा हुआ था कि यह हैंडसेट एक सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट के साथ आएगा जिसमें डायनेमिक पोर्ट फीचर शामिल होगा। यह ठीक एप्पल के डायनेमिक आइलैंड की तरह काम करेगा और कॉल्स, चार्जिंग अलर्ट्स आदि जैसे नोटिफिकेशन्स दिखाएगा। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी।
टीजर्स से यह भी पुष्टि हो गई है कि स्पार्क गो 2024 में 8000 के अंदर के प्राइस पॉइंट पर कुछ फीचर्स सेगमेंट-फर्स्ट हैं। एक टिप्सटर के मुताबिक इसकी कीमत 6,999 रुपए रखी जा सकती है।