Xiaomi और Realme के लिए चेतावनी: अगले हफ्ते लॉन्च होगा Tecno का नया बजट स्मार्टफोन Spark 8
Tecno Spark 8 अगले हफ्ते होगा लॉन्च
जानें क्या हो सकते हैं Tecno Spark 8 के स्पेक्स
5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा Spark 8
स्मार्टफोन ब्रांड Tecno (टेकनो) का नया बजट स्मार्टफोन (smartphone) लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, Tecno Spark 8 (टेकनो स्पार्क 8) स्मार्टफोन (smartphone) अगले हफ्ते 15 सितंबर के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Tecno Spark 8 smartphone (टेकनो स्पार्क 8 स्मार्टफोन) को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में Tecno Spark 8 (टेकनो स्पार्क 8) के स्पेक्स लीक हो गए हैं। डिवाइस में HD+ डिस्प्ले के साथ एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी (battery) मिलेगी। यह भी पढ़ें: Xiaomi लाया धाकड़ ऑफर, इतने हजारों की छूट के साथ मिल रहे हैं Mi 11X 5G, Mi 10i
Tecno Spark 8 Specs (टेकनो स्पार्क 8 स्पेक्स)
Tecno Spark 8 को मीडियाटेक हीलियो P22 प्रॉसेसर के साथ लाया जाएगा। यह एक एंट्री लेवल मीडियाटेक प्रॉसेसर होगा जो 2GB रैम के साथ आएगा। फोन में 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन एंडरोइड गो (Android Go) एडिशन पर आधारित HiOS 7.6 इंटरफेस पर काम करेगा। Tecno Spark 8 (टेकनो स्पार्क 8) में 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी जो कि IPS LCD पैनल होगा। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। फोन को एक वॉटर ड्रॉप नौच डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। यह भी पढ़ें: LPG गैस का बढ़ गया है दाम, नया प्राइस बेहद आसानी से जानें और कैसे चेक करें सब्सिडी आई या नहीं
कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जो विडियो कॉलिंग के काम आएगा। फोन को एक ड्यूल लेंस कैमरा सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में एक 16MP का कैमरा दिया जाएगा और दूसरा कैमरा QVGA सेंसर होगा। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G, Wi-Fi, Bluetooth और माइक्रो USB पोर्ट दिया जाएगा। फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी जो स्टैंडर्ड 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें: Comparison: आखिर RAM और ROM में क्या है अंतर? जानें कैसे आता है smartphone के काम
टेकनो स्पार्क 8 की कीमत (Tecno Spark 8 Price) अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Tecno Spark 8 एक बजट स्मार्टफोन होगा। फोन को भारतीय बाज़ार में Rs 10,000 की श्रेणी में लाया जाएगा। यह भी पढ़ें: Apple ने दी बड़ी एड्वाइज़: ये काम कर लेंगे तो सालों साल चलेगी iPhone की बैटरी, आप भी देखें