भारत में TECNO का नया बजट फोन लॉन्च, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे बात, 120Hz स्क्रीन और 6500mAh बैटरी से लैस
TECNO का नया 5G फोन लॉन्च
6500mAh बैटरी के साथ पेश
बिना नेटवर्क भी करेगा कनेक्ट
TECNO ने अपना नया स्मार्टफोन TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर बैटरी लाइफ, मजबूती और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें रोजमर्रा के काम के साथ-साथ कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए.
SurveyTECNO POP X 5G के फीचर्स
TECNO POP X 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. फोन का डिजाइन 8.18mm पतला है और इसमें 6-सीरीज एयोस्पेस ग्रेड एल्युमुनियम कैमरा डेको दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है. यह डिवाइस ड्रॉप-टेस्टेड है और IP64 Pro रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.

नेटवर्क और ऑफलाइन कम्युनिकेशन
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी कनेक्टिविटी है. इसमें 4×4 MIMO और 5G+ carrier aggregation जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे नेटवर्क स्टेबल रहता है. इसके अलावा इसमें FreeLink Communication फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के भी पास के डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है.
यह फीचर 1.5 किलोमीटर तक की दूरी में वॉयस कॉल, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग की सुविधा देता है. यह खास तौर पर बेसमेंट, वेयरहाउस, कंस्ट्रक्शन साइट या दूर-दराज के इलाकों में काम आता है.
AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर
फोन में कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं.
- ऑडियो और कम्युनिकेशन के लिए AI Noise Cancellation और WhatsApp Assistant दिया गया है.
- प्रोडक्टिविटी के लिए AI Writing Assistant और Circle to Search फीचर मिलता है.
- फोटोग्राफी और एडिटिंग के लिए AI Eraser 2.0, AI Image Extender और AI Flash Snap जैसे टूल्स शामिल हैं.
TECNO POP X 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
- इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है.
- यह फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB या 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
- कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
- इसके अलावा 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं.
कीमत और उपलब्धता
TECNO POP X 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन 24 अप्रैल से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. स्पेसिफिकेशन्स देखकर यह फोन कागज पर मजबूत लगता है, लेकिन असली फर्क तब पड़ेगा जब इसकी परफॉर्मेंस और नेटवर्क फीचर्स ग्राउंड पर टेस्ट होंगे. अगर FreeLink सही से काम करता है, तो यह इस सेगमेंट में अलग पहचान बना सकता है.
यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile