YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड

HIGHLIGHTS

YouTube Shorts अब बंद करें

0 मिनट सेटिंग से कंट्रोल

स्क्रीन टाइम पर पाएं कंट्रोल

YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड

YouTube Shorts OFF: अगर आप बार-बार YouTube Shorts में फंस जाते हैं और समय बर्बाद हो रहा है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. हाल ही में YouTube ने एक नया फीचर रोलआउट किया है. इस फीचर से यूजर्स मोबाइल ऐप पर Shorts को लगभग पूरी तरह बंद कर सकते हैं. यह अपडेट यूजर्स को स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने में मदद करने के लिए लाया गया है और धीरे-धीरे ग्लोबल लेवल पर रोलआउट हो रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Shorts टाइमर में आया बड़ा बदलाव

YouTube पहले ही Shorts के लिए टाइमर फीचर दे चुका था, जिसमें यूजर्स 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक लिमिट सेट कर सकते थे. लिमिट पूरी होने पर ऐप रिमाइंडर दिखाता था. अब इस फीचर में बड़ा बदलाव किया गया है. यूजर्स अब टाइमर को “0 मिनट” पर सेट कर सकते हैं, जिससे Shorts का अनुभव पूरी तरह बदल जाता है.

0 मिनट सेट करने पर क्या होगा?

जब आप Shorts लिमिट को 0 मिनट पर सेट करते हैं, तो कई बदलाव तुरंत दिखते हैं:

  • Shorts फीड तुरंत बंद हो जाता है
  • स्क्रीन पर “आपने Shorts लिमिट पूरी कर ली” जैसा मैसेज आता है
  • होम स्क्रीन से अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग हट जाती है
  • Shorts सेक्शन लगभग गायब हो जाता है

यह पहली बार है जब YouTube ने यूजर्स को अपने कंट्रोल से Shorts बंद करने का ऑप्शन दिया है.

कैसे बंद करें YouTube Shorts?

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा:

  • YouTube ऐप खोलें
  • Settings में जाएं
  • Time Management ऑप्शन चुनें
  • Shorts feed limit को ऑन करें
  • टाइमर को 0 मिनट पर सेट करें

इसके बाद आपके होम स्क्रीन से Shorts हट जाएंगे.

Shorts बंद करने के बाद क्या बदलेगा?

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर Shorts को पूरी तरह प्लेटफॉर्म से हटाता नहीं है, बल्कि आपकी स्क्रॉलिंग को कंट्रोल करता है.

  • Shorts अभी भी Subscriptions फीड में दिख सकते हैं
  • सर्च रिजल्ट में भी नजर आ सकते हैं
  • आप चाहें तो किसी Shorts को मैन्युअली खोल सकते हैं
  • Shorts टैब में स्क्रॉल करने पर लिमिट मैसेज दिखाई देगा

यानि यह फीचर पूरी तरह ब्लॉक करने के बजाय आदत को कंट्रोल करने पर फोकस करता है.

क्यों जरूरी है यह फीचर?

पिछले कुछ सालों में शॉर्ट वीडियो कंटेंट काफी एडिक्टिव बन चुका है. लोग बिना सोचे-समझे घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं. इस अपडेट के जरिए YouTube यूजर्स को यह विकल्प दे रहा है कि वे अपने समय को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें. अगर आप खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे और बार-बार Shorts में फंस जाते थे, तो यह फीचर आपके लिए जरूरी है. लेकिन सच यह भी है कि सेटिंग ऑन करने से ज्यादा फर्क तब पड़ेगा जब आप खुद भी स्क्रॉल करने की आदत पर कंट्रोल रखें.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo