Moto G85 से लेकर महंगे वाले iPhone तक, Flipkart Freedom Sale से पहले सामने आई तबाही मचाने वाली डील, अभी कस लो कमर
Flipkart Freesom Sale 13 अगस्त को शुरू हो रही है.
इस सेल में Moto G85 के साथ iPhone 15 और Pixel 8a पर बढ़िया डील मिलने वाली हैं.
सेल शुरू होने से पहले ही आपको कमर कस लेनी चाहिए.
Flipkart पर 13 अगस्त को Freedom Sale शुरू हो रही है. इस दिन से शुरू होकर यह सेल 17 अगस्त यानी आज़ादी के दिन के बाद तक चलने वाली है. इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की एक बड़ी रेंज जैसे स्मार्टफोन्स, टैबलेट, वेयरेबल्स के साथ साथ लैपटॉप और होम एप्लायंसेज पर धमाका डील मिलने वाली हैं. आइये सेल शुरू होने से पहले ही कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील का खुलासा हो चुका है. आइये जानते है कि Flipkart Freedom Sale के दौरान आपको क्या डिस्काउंट मिलने वाला है.
Flipkart Freedom Sale से पहले ही जानें डील्स की डिटेल
Flipkart Freedom Sale से पहले ही बहुत से ब्रांड्स पर मिलने वाले डिस्काउंट सामने आ चुके हैं. सेल में Apple, Motorola के साथ साथ Nothing, Oppo और Vivo के फोन्स पर दमदार डिस्काउंट और डील मिलने वाली है. सेल में आपको इस ब्रांड के मोबाइल फोन्स सस्ते में मिलने वाले हैं.
आइये अब जानते है कि आखिर आपको कौन से फोन्स पर बेस्ट डील मिलेगी!
सेल में iPhone 16, Mototola Edge 60 Fusion के साथ साथ Samsung Galaxy S24 FE के अलावा Samsung Galaxy S24, Vivo T4 5G, Realme P3 5G, Nothing Phone 2 Pro, Realme P3x 5G के साथ साथ Motorola G45, Vivo T4x 5G और Samsung Galaxy A35 5G के साथ साथ Nothing Phone 3a Pro पर दमदार डिस्काउंट मिलने वाला है.
आइये अब इन फोन्स के लिस्टिंग प्राइस और डिस्काउंट प्राइस को देखते हैं:
Oppo K13x 5G पर असल प्राइस 11,999 रुपये है, हालाँकि आप इसे Freedom Sale में 10,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं. वहीँ, iPhone 16 को अगर देखा जाये तो इस फोन का लिस्टिंग प्राइस 79,900 रुपये है, लेकिन इसे आप 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाये तो यह फोन 22,999 रुपये में मिलता है. हालाँकि, इसे आप 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy S24 का लिस्टिंग प्राइस 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं, हालाँकि इसके डिस्काउंट प्राइस को अगर देखें तो यह 46,999 रुपये होने वाला है.
दूसरी ओर, अगर Samsung Galaxy S24 FE को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन 59,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. iPhone 15 को सेल में 69,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, हालाँकि इसे डिस्काउंट के बाद 61,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. Google Pixel 8a को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसे भी आप 52,999 रुपये के स्थान पर 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप Moto G85 को 20,999 रुपये के स्थान पर 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Flipkart Freedom Sale में बैंक ऑफर
इस सेल में अगर आप फोन्स को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो बैंक ऑफर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Flipkart ने इस सेल के लिए Canara Bank के साथ साझेदारी की है, जिसके माध्यम से आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है. हालाँकि, यह डिस्काउंट आपको केवल क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर ही मिलेगा.