Samsung का तीन बार मुड़ने वाला धमाकेदार फोन, इस समय किया जाएगा लॉन्च साथ में आ सकता ये फोल्डेबल फोन
Samsung की ओर से कंपनी के तीन बार मुड़ने वाले स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि, इस तीन बार मुड़ने वाले फोन के साथ कंपनी Galaxy Z Fold 7 को भी लॉन्च कर सकती है।
आइए जानते है कि सैमसंग के तीन बार मुड़ने वाले फोन में आपको क्या मिल सकता है।

Samsung की ओर से इस साल कई Foldable Phones को लॉन्च किया जा सकता है, इन फोन्स के साथ साथ कंपनी के तीन बार मुड़ने वाले यानि Tri-Fold Phone को भी लॉन्च कर सकती है। कई रुमर्स इस Tri-Fold स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर सामने आ रहे हैं। इन अफवाहों से फोन की डिस्प्ले साइज़ को लेकर जानकारी मिल रहाई है, इसके अलावा परफॉरमेंस के साथ साथ अन्य कई डिटेल्स भी सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर ऐसा भी सामने आ रहा है कि सैमसंग की ओर से इस फोन को Galaxy G Fold नाम दिया जा सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस फोन में आपको एक बेहतरीन Folding mechanism मिलने वाला है।
अब एक नया रुमर सामने आ रहा है, जो इस Tri-Fold Phone की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी दे रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि अगर आपको Huawei Mate XT बेहतरीन लग सकता है, जो दुनिया का पहली तीन बार मुड़ने वाला फोन है, तो जाहीर है कि आपको सैमसंग का यह फोन भी बेहद ज्यादा पसंद आने वाला है। आइए इस फोन को लेकर क्या जानकारी सामने आ रही है, उसपर एक नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy G Fold की लॉन्च टाइमलाइन
अगर हम दक्षिण कोरिया की जानी मानी वेबसाइट ET News की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो रिपोर्ट ऐसा कहती है कि Samsung Galaxy G Fold स्मार्टफोन को मास प्रोडक्शन में अप्रैल महीने में ही ले जाया जाने वाला है। इसके अलावा सप्लाई चेन पार्ट्स को भी फाइनल कर दिया गया है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि July में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है, इंटरनेट पर ऐसी भी खबरें चल रही है कि यह फोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा कहा जा सकता है कि आगामी Samsung Galaxy Unpacked Event में इन फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है, इस ईवेंट में ही इस सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Galaxy Phone का डिजाइन कैसा हो सकता है?
अगर डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy G Fold स्मार्टफोन कहीं न कहीं Huawei Mate XT के मुकाबले कुछ अलग हो सकता है। इस फोन में आपको इनवर्ड्स फोल्ड मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 6.49-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है, साथ साथ फोन में एक 9.96-इंच की मेन Foldable Display मिल सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन के लॉन्च के बाद आपको इस फोन को खरीदने के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है।
