MWC 2025 इन फोन लॉन्च पर रहेगी सबकी नजर, ईवेंट से पहले ही जान लें इनके बारे में
MWC 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है, इस ईवेंट में हर साल की तरह ही इस साल भी कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है।
आइए जानते है कि MWC 2025 में लॉन्च होने वाले इन फोन्स की लॉन्च डेट क्या है, इनमें कैसे स्पेक्स और फीचर होने वाले हैं।
यहाँ हम MWC 2025 में आने वाले सभी फोन्स की डिटेल्स आपको देने वाले हैं।

इस समय सभी टेक एन्थूज़ीऐस्ट Mobile World Congress यानि MWC के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। यह ईवेंट 3 मार्च, 2025 को शुरू होने वाला है। इस ईवेंट में हर साल बहुत से ब्रांडस अपने फोन्स के अलावा अन्य कई प्रोडक्टस को लॉन्च करते हैं, इस साल को लेकर भी ऐसा ही देखा जा रहा है। असल में इस साल भी, इस बड़े ईवेंट में कुछ ब्रांडस जैसे Xiaomi, Nothing और tecno अपने फोन्स को लॉन्च करने वाले हैं। आइए जानते है कि MWC 2025 में किन फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है, इनकी लॉन्च डेट से लेकर इनके स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी हम आपको यहाँ देने वाले हैं।
Nothing के Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro
ऐसा माना जा रहा है कि इस ईवेंट में Nothing अपने Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro को लॉन्च कर सकता है। ईवेंट में इन फोन्स को दूसरे दिन यानि 4 मार्च को लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए अब इनके स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं।
Nothing Phones के कुछ मुख्य स्पेक्स कंपनियों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले ही देखे जा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही फोन्स को क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा इन फोन समें आपको टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। Nothing Phone 3a को लगभग लगभग 29,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इस फोन का Pro Model कंपनी 34,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 15 Ultra को भी इस ईवेंट में लॉन्च किया जा सकता है
Xiaomi भी अपने Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन को इस ईवेंट में लॉन्च कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi का यह फोन इस ईवेंट में धमाका करने वाला है। इस फोन को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह iPhone 16 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देने वाला एक दमदार प्रतिद्वंदी हो सकता है।
Xiaomi के इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा लीक आदि से सामने आ रहा है कि इस फोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है, इसके साथ साथ फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिलने वाला है।
Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन को लेकर ऐसा माना जा रहा है की यह फोन 512GB स्टॉरिज मॉडल में EUR 1,499 यानि लगभग 1,34,300 रुपये में यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।
TECNO Camon 40
Tecno भी अपने इस फोन को MWC 2025 में लॉन्च कर सकता है। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अल्वा इस फोन में आपको 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है। इन सभी लॉन्च के अलावा इस ईवेंट में अन्य कई प्रोडक्टस को भी लॉन्च किया जा सकता है।
MWC 2025 ईवेंट का आयोजन
MWC 2025 में इन फोन्स के अलावा अन्य प्रोडक्टस और फोन्स को भी लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि सभी के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है, अब जैसे जैसे ईवेंट शुरू होकर आगे बढ़ता है तो हम आपको सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अभी के लिए जिन भी फोन्स को लेकर जानकारी सामने आई है, हम आपको बात चुके हैं। आने वाले समय में MWC 2025 को लेकर अगर कुछ सामने आया है तो हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।
