Diwali 2025 से पहले ही सस्ते हुए Samsung और OnePlus के फोन, सुनहरी डील में मिल रहे फोन
दिवाली 2025 बस अब दो दिन दूर है, ऐसे में ज़्यादातर लोग अपने लिए नए गैजेट्स और फोन्स की खरीदारी में लगे हैं। अगर आपने अब तक फेस्टिव सेल के दौरान कोई नया स्मार्टफोन नहीं खरीदा है, तो अभी भी बेहतरीन मौका आपके हाथ है। Samsung, OnePlus, Nothing जैसे ब्रांड्स ने अपने फ्लैगशिप मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट्स ऑफर किए हैं। इन ऑफर्स के साथ बैंक ऑफर्स को मिलाकर आप अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को काफी सस्ते में ऐसा भी कह सकते है कि एक सुनहरी डील में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिवाली के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और उनके बेस्ट ऑफर्स के बारे में।
Samsung Galaxy S24
Galaxy S24, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, फिलहाल Flipkart पर मात्र ₹39,999 के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप Flipkart SBI या Axis बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6.2-इंच डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर दिया गया है, इसी कारण इस फोन को इस प्राइस में एक दमदार फोन के तौर पर देख सकते हैं।
OnePlus 13S
OnePlus का नया फ्लैगशिप वनप्लस 13S भी इस समय काफी आकर्षक कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी असली कीमत ₹54,999 है, लेकिन दिवाली ऑफर्स में यह ₹50,999 तक में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर लगाने के बाद कीमत और भी कम हो जाती है। OnePlus 13S में कंपनी का नया डिज़ाइन देखने को मिलता है, ऐसा माना जा रहा है कि यही डिजाइन OnePlus 15 में भी देखा जा सकता है । यह एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल फोन है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में बैलेंस रखता है।
Nothing Phone 3
हाल ही में Flipkart सेल के दौरान Nothing Phone 3 के प्राइस में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कई खरीदारों को फोन को केवल ₹27,000 में खरीदने का मौका मिला, हालांकि बाद में कुछ ऑर्डर्स कैंसिल भी हुए। फिर भी, यह फोन अब ₹40,000 के आसपास उपलब्ध है, जिसमें ₹30,000 का कूपन और ₹10,000 का बैंक ऑफर शामिल है, यानी असली ₹80,000 कीमत से लगभग आधे दाम में इस फोन को इस समय खरीदा जा सकता है। अपने यूनिक डिजाइन और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है एक यूनीक दिखने वाला फोन खरीदना चाहते हैं।
Poco F7
Poco F7 का बेस मॉडल ₹30,999 में उपलब्ध है, जिसे बैंक ऑफर मिलाकर ₹30,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो हर ज़रूरत पूरी करे लेकिन बजट फ्रेंडली हो, तो यह फोन बेस्ट वैल्यू ऑफर करता है। इसमें 7,500 mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM और प्रीमियम मेटल-ग्लास डिज़ाइन मिलता है। हालांकि इसका साइज थोड़ा बड़ा है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी इसे शानदार ऑल-राउंडर बनाती है।