Samsung का तीन बार मुड़ने वाला फोन जल्द हो जाएगा हकीकत? देखें कब हो सकता है और क्या हो सकता है इसका प्राइस
सैमसंग अपने इनोवेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी अब तक के सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी Samsung Galaxy Z TriFold पर काम कर रही है। यह सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन होगा, जो स्मार्टफोन्स की दुनिया को हिलाने का दमखम रखने वाला है। जानकारी के लिए बताया देते है कि एक नए लीक में सैमसंग के तीन बार मुड़ने वाले फोन के डिजाइन, डिस्प्ले साइज, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसे 5 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।
Samsung Galaxy Z TriFold की लीक्ड डिटेल्स, स्पेक्स और फीचर
जाने माने टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने अपने X अकाउंट पर Galaxy Z TriFold के कुछ स्पेक्स को शेयर कर दिया है। उनके अनुसार यह फोन सैमसंग का अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल डिवाइस होगा। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है, इतना ही नहीं, फोन में एक 10-इंच इनर डिस्प्ले, और 6.5-इंच आउटर स्क्रीन को भी देखा जा सकता है। फोन का पीक ब्राइटनेस लेवल क्रमशः 1,600 निट्स (इनर डिस्प्ले) और 2,600 निट्स (आउटर डिस्प्ले) पर देखा जा सकता है, इसका मतलब है कि इस फोन की डिस्प्ले बेहतरीन, ब्राइट और कलरफुल विसुअल्स देने वाली होगी।
बड़ी बैटरी और चार्जिंग की डिटेल्स
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z TriFold में 5,437mAh की बैटरी दी जा सकती है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे 5,600mAh बैटरी के साथ ,लॉन्च किया जा सकता है। यह बैटरी सैमसंग के मौजूदा Galaxy Z Fold 7 (4400mAh) की तुलना में काफी बड़ी होगी। इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, Fast Wireless Charging 2.0, और Wireless PowerShare सपोर्ट होने की भी उम्मीद है। इसका मतलब है कि यूज़र अन्य डिवाइसेज़ को वायरलेस तरीके से चार्ज भी कर पाएंगे।
कैमरा सेटअप और डिज़ाइन की सम्पूर्ण डिटेल्स
फोन के रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है, जो सैमसंग के मोबाइल कैमरा सिस्टम में एक और अपग्रेड लाने वाली है। डिज़ाइन की बात करें तो Galaxy Z TriFold में तीन अलग-अलग पैनल होंगे,
पहला पैनल 3.9mm थिक हो सकता है, इसके अलावा दूसरा 4mm का हो सकता है, आखिरी और तीसरा 4.2mm थिकनेस के साथ आने वाला है। इसका मतलब यह फोन Galaxy Z Fold 7 (4.2mm) से भी पतला होगा, जो इसे और भी प्रीमियम और पोर्टेबल बनाता है।
लॉन्च टाइमलाइन और फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग 5 दिसंबर 2025 को Galaxy Z TriFold को लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस फोन के शुरुआत में केवल 20,000 से 30,000 यूनिट्स ही बनाएगी। इसका कारण यह है कि सैमसंग इस डिवाइस को एक टेक्नोलॉजी शोकेस प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च करना चाहती है, इसका मतलब है कि इस फोन का मास प्रोडक्शन नहीं होने वाला है। इस फोन का उद्देश्य है कंपनी की फोल्डेबल इनोवेशन कैपेबिलिटी को दिखाना और प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अपनी स्थिति को और मजबूत करना।
Samsung Galaxy Z TriFold की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अपने ट्रिपल-फोल्ड फोन को KRW 4.4 मिलियन (लगभग 2,66,000 रुपये) में लॉन्च कर सकता है। इस कीमत पर यह स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और आगामी फोल्ड फोन से काफी महंगा हो सकता है, लेकिन तकनीकी रूप से यह सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड डिवाइस माना जा रहा है।