Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch Date: इस दिन लॉन्च होगा सैमसंग का नया Foldable Phone, चेक करें इंडिया प्राइस, डिजाइन, कैमरा और स्पेक्स की डिटेल्स
Samsung Galaxy Z Fold 7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आ चुकी है।
Samsung के इस Foldable Phone को 4 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है।
Samsung के इस फोन को 200MP का कैमरा और Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung अपने अगले Flagship Phone को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस फोन को कंपनी अपने आगामी Foldable Phone के तौर पर लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy Z Fold 7 के तौर पर यह कंपनी नया प्रीमियम फोन होने वाला है। हालांकि, लीक आदि से सामने आया है कि इस फोन में कई बड़े अपग्रेड देखें को मिलने वाले हैं। इस फोन में आपको एक बड़ी बाहरी डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा फोन काफी स्लिम भी हो सकता है, फोन में शक्तिशाली हार्डवेयर आदि भी मिलने के आसार हैं, इसके अलावा फोन में आपको AI Features तो मिलने वाले हैं ही। आइए जानते हैं कि सैमसंग के आगामी Foldable Phone को कब और किन फीचर्स के अलावा किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 का डिजाइन कैसा होगा?
Samsung इस बार अपने Foldable Phone को एक नए अवतार में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Z Fold 7 स फोन को नेरो ऑउटर स्क्रीन के साथ लॉन्च नहीं किया जा सकता है, जो पिछले मॉडल्स आदि में देखा गया था। इसके अल्वा फोन में एक बड़ी 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले हो सकती है। जो फोन क फोल्ड करने के बाद भी यूजर फ़्रेंडली होने वाली है। लीक CAD रेन्डर देखे जाएँ तो फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है, जो कहता है कि फोन काफी पतला होने वाला है। यह फोन ओपन होने के बाद मात्र 3.9mm का ही रह जाने वाला है। इसका मतलब है कि यह Fold 6 और Oppo के Find N5 से भी ज्यादा पतला होने वाला है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 का कैमरा कैसा होगा?
Samsung Galaxy Z Fold 7 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में एक 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। अगर ऐसा होता है कि यह कैमरा Foldable Phones की परिभाषा को ही बदलकर रख देने वाला है। हालांकि, देखना अब यह होगा कि फोन में अन्य कैमरा कैसे हो सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेक्स और फीचर
अभी के लिए फोन को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण फोन के स्पेक्स को अभी के लिए केवल अनुमानित या संभावित ही कहना सही होने वाला है। इस फोन में आपको कुअलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 12GB की रैम के साथ साथ 1TB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है। इस फोन में एक 8.2-इंच की Foldable Screen मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में एक 6.5-इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। दोनों ही डिस्प्ले पर कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है।
Samsung के इस फोन को कंपनी OneUI 8 पर आधारित एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च कर सकती है। इसके अल्वा इस फोन में आपको Galaxy AI से जुड़े कई AI Feature भी मिलने वाले हैं, जो फोन के अनुभव को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा देने वाले हैं। इसका यह भी मतलब है क इस आगामी Foldable Phone में बेहतरीन User Experience मिलने वाला है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 की लॉन्च डेट क्या है?
Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन को कंपनी अपने Unpacked Event में लॉन्च कर सकती है, यह 4 जुलाई को होने जा रहा है। इस फोन के साथ कंपनी अपने Galaxy Z Flip 7 को भी लॉन्च कर सकती है। हर साल जैसा होता है। इस साल भी कंपनी अपनी उसी परंपरा को जारी रख सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 का संभावित प्राइस
भारत में, Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन को कंपनी 1,64,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अगर USA के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 1899 डॉलर में यहाँ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर इसी फोन के दुबई प्राइस पर ध्यान दिया जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि फोन यहाँ AED 7199 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए सैमसंग फोन का यह प्राइस संभावित है। असल लॉन्च प्राइस तो इनके लॉन्च के दिन ही पता चलने वाला है।
नोट: फीचर्ड इमेज सैमसंग के पिछले फ़ोल्डेबल फोन की है!