जल्द भारत में एंट्री लेगा Samsung का ये नया नवेला स्मार्टफोन, फिर से होगा एप्पल के साथ दंगल
Samsung एक बार फिर टेक दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अगले साल यानी जनवरी या मार्च 2026 में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S26 Series लॉन्च कर सकती है। भले ही कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इंटरनेट पर अब Galaxy S26 Ultra 5G के कई लीक और स्पेसिफिकेशन सामने आने लगे हैं, जो बताते हैं कि यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में हर ब्रांड को कड़ी टक्कर देने वाला है।
सैमसंग गेलेक्सी एस26 सीरीज की भारत में अनुमानित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,59,999 हो सकती है। बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि अन्य वेरिएंट्स 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स के हिसाब से कीमत तय की जाएगी।
सैमसंग गेलेक्सी एस 26 सीरीज का डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन अपने पुराने मॉडल से ज्यादा स्लिम और मॉडर्न बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बॉडी स्ट्रक्चर 0.4mm पतला होगा, जिससे फोन हाथ में और प्रीमियम लगेगा। सबसे बड़ा बदलाव कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिलेगा। इस बार कंपनी 'floating camera ring' हटाकर एक raised camera island डिज़ाइन ला सकती है, जिसमें बड़े और हाईएंड कैमरा सेंसर होंगे।
डिस्प्ले की बात करें, तो यह फोन 6.9-इंच का M14 OLED पैनल लेकर आएगा, जिसमें CoE (Colour-on-Encapsulation) तकनीक का इस्तेमाल होगा। ब्राइटनेस को भी अपग्रेड किया गया है, अब यह 2600 nits से बढ़कर 3000 nits तक पहुंचेगी, जिससे धूप में भी स्क्रीन एकदम क्लियर दिखेगी।
इसके साथ फोन में एक नया Flex Magic Pixel Privacy Feature मिलेगा, जो स्क्रीन को कुछ एंगल से डिम कर देगा ताकि कोई झांककर आपकी स्क्रीन न देख सके।
सैमसंग गेलेक्सी एस26 सीरीज के परफॉर्मेंस डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट से पावर मिलेगी। इसमें नया Adreno 840 GPU होगा जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और स्मूद बनाएगा। फोन में 12GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
सैमसंग गेलेक्सी एस 26 सीरीज की बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है,लेकिन नई डिस्प्ले तकनीक और चिपसेट एफिशिएंसी के कारण बैटरी लाइफ बेहतर होगी। यानी कि फोन उतनी ही बैटरी में और ज्यादा समय तक चलेगा।
सैमसंग गेलेक्सी एस26 सीरीज कैमरा डिटेल्स
कैमरा सेटअप इस बार और ज्यादा एडवांस बताया जा रहा है। Galaxy S26 Ultra 5G में क्वाड कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें शामिल हैं:
- 200MP का मेन Sony सेंसर (1/1.1-inch)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 10MP सेकेंडरी टेलीफोटो (3x ज़ूम)
सेल्फी कैमरा 12MP का रहेगा, लेकिन इसमें सॉफ्टवेयर-आधारित एन्हांसमेंट्स मिलेंगे जिससे वीडियो कॉलिंग और पोर्ट्रेट शॉट्स और क्लियर होंगे।