Samsung Galaxy S26 Series की लॉन्च टाइमलाइन देख खुशी से झूम उठे ग्राहक, किन स्पेक्स से हो सकती है लैस
दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 Series की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसा हम नहीं, इंटरनेट से मिल रही जानकारी कह रही है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह सीरीज़ जनवरी 2026 के आखिर में लॉन्च की जा सकती है, जबकि इसकी पहली सेल फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। पहले ऐसी खबरें थीं कि Samsung अपने नए फोन की लॉन्चिंग को टाल सकती है, लेकिन अब कंपनी ने अपने शेड्यूल को फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी भी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी सामने नहीं आई है, यह जानकारी आपको केवल इंटरनेट से मिल रहे तथ्यों के आधार पर दी जा रही है।
Samsung Galaxy S26 Series Launch Timeline
Chosun Biz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अब अपनी Galaxy S26 Series को जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में पेश करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन की सेल फरवरी 2026 की शुरुआत में शुरू होगी। पहले खबरें थीं कि इस सीरीज़ के डिज़ाइन फाइनल करने में देरी हुई, खासकर Galaxy S26+ मॉडल में, जो अभी डेवलपमेंट फेज़ में था। हालाँकि, अब कंपनी ने सभी हार्डवेयर टेस्टिंग पूरी कर ली है और लॉन्च प्लान तय हो चुका है।
Samsung Galaxy S26 Series Expected Launch Event
कंपनी की परंपरा को अगर देखा जाए तो Samsung Galaxy S26 Series का ग्लोबल लॉन्च Galaxy Unpacked Event में किया जाने वाला है, यह संभवतः सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी 2026 को हो सकता है। इस इवेंट के बाद, दो हफ्ते के Pre-Order Phase के साथ डिवाइसेज़ की पहली सेल मार्च 2026 की शुरुआत में हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 Series Chipset और Variants
नए लीक के मुताबिक, Galaxy S26 Series में अलग अलग देशों के अनुसार अलग अलग प्रोसेसर हो सकते हैं, कुछ देशों में इस फोन को Samsung Exynos 2600 (2nm) चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कुछ देशों में फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।