Samsung Galaxy S26 जैसा डिट्टो दिखने वाला Galaxy S26 FE जल्द होगा लॉन्च, हो गया बड़ा खुलासा

HIGHLIGHTS

27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा Samsung Galaxy S26 FE का रेंडर।

लॉन्च से पहले ही सामने आये कई सारे नए फीचर्स।

Samsung Galaxy S26 FE का रेंडर आया सामने जिसमें फ़ोन का नया डिज़ाइन हुआ रिवील।

Samsung Galaxy S26 जैसा डिट्टो दिखने वाला Galaxy S26 FE जल्द होगा लॉन्च, हो गया बड़ा खुलासा

SammyGuru (REF) ने Samsung Galaxy S26 FE के लॉन्च से पहले इसके बारे में कुछ जानकारियां शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लीक हुए रेंडर में फ़ोन के फ्रंट, बैक और साइड पैनल के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। यह फ़ोन ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचिओ कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन का लुक और डिज़ाइन पूरा Galaxy S26 की तरह है। लीक्ड रेंडर में फ़ोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले पैनल और बैक में ट्रिपल कैमरा मॉडल की झलक भी देखने को मिली।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

माना जा रहा है कि गैलेक्सी के इस शानदार इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म और यूट्यूब चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसका लॉन्च 27 अगस्त को 9 बजे (IST) पर किया जायेगा।

क्या होंगे इसके फीचर्स?

कंपनी ने दावा किया है कि इस नए Samsung Galaxy S26 FE में भी कस्टमर्स को Galaxy S26 जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने कुछ दिनों पहले Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उतारा है। इस ‘Fan Edition’ मॉडल का लुक और डिजाइन Galaxy S26 की तरह ही होगा। यह फ़ोन Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 से लैस है।

डिस्प्ले की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग के इस फ़ोन में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है जो कि 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। अगर स्टोरेज की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 8GB RAM और 256GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता हैं। इस फ़ोन की इनहाउस Exynos 2500 चिपसेट से लैस होने की सम्भावना है।

बात करें अगर इसकी बैटरी की तो, इस फ़ोन में आपको 4,900mAh की बैटरी 45W वायर्ड और 25W वायरलेस के चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी वहीं अगर कैमरे कि बात करें तो इस फ़ोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फ़ोन में आपको 50MP के मेन कैमरा के साथ 8MP का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया जा सकता है यही नहीं, इसके अतिरिक्त आपको इस फ़ोन में एक अल्ट्रावॉइड कैमरा भी मिलेगा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फ़ोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio Rs 719 vs Rs 749 Plan: कीमत में बस 30 रुपये ज्यादा, बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क, देखें डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile