Jio Rs 719 vs Rs 749 Plan: कीमत में बस 30 रुपये ज्यादा, बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क, देखें डिटेल्स

Jio Rs 719 vs Rs 749 Plan: कीमत में बस 30 रुपये ज्यादा, बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क, देखें डिटेल्स

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इनमें कुछ ऐसे प्लान भी हैं जिनकी कीमत एक-दूसरे के काफी करीब है, लेकिन इनके बेनिफिट्स में मामूली अंतर देखने को मिलता है। ऐसे ही दो प्लान 719 रुपये और 749 रुपये के हैं। दोनों रिचार्ज प्लान लगभग एक जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, लेकिन सर्विस वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट के मामले में इनमें फर्क है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक प्लान को लेने की सोच रहे हैं, तो आइए पहले इनके बेनिफिट्स और अंतर को समझ लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 719 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 70 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 140GB डेटा उपलब्ध होता है।

डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। कंपनी की तरफ से कुछ Jio स्पेशल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं, जिनमें JioHotstar Mobile और 50GB क्लाउड स्टोरेज वाला JioAICloud शामिल है।

डेली डेटा की FUP लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। यानी अगर यूजर Jio के 5G कवरेज वाले क्षेत्र में है, तो वह जितना मर्ज़ी 5G डेटा इस्तेमाल कर सकता है इस पर कोई लिमिट नहीं है। इसके अलावा, इस प्लान के साथ यूजर्स को 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio का 749 रुपये वाला प्लान

अब बात करें 749 रुपये वाले Jio प्रीपेड प्लान की तो इसमें भी रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। हालांकि, इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को 20GB बोनस डेटा अतिरिक्त मिलता है।

इस रिचार्ज में भी JioHotstar Mobile और 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ JioAICloud का लाभ मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा और Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी उपलब्ध है। वैलिडिटी की बात करें तो 749 रुपये वाला प्लान 72 दिनों तक चलता है। यानी 719 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसमें 2 दिन ज्यादा सर्विस वैलिडिटी मिलती है।

Rs 719 vs Rs 749: कौन सा प्लान बेहतर?

दोनों प्लान के बीच सबसे बड़ा अंतर कीमत, वैलिडिटी और अतिरिक्त डेटा का है। Rs 719 वाले प्लान में 70 दिनों के लिए 140GB डेली डेटा मिलता है, जबकि 749 रुपये वाले प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ 20GB बोनस डेटा भी जोड़ा गया है।

749 रुपये प्लान की कीमत 719 रुपये से सिर्फ 30 रुपये अधिक है। इसके बदले 20GB अतिरिक्त डेटा और 2 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इसलिए अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो 749 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आता है। बाकी प्रमुख बेनिफिट्स दोनों रिचार्ज में लगभग समान हैं।

यह भी पढ़ें: 5000 रुपये में खरीदें VW का HD Ready QLED TV, यहां मिल रहा 56 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile