Samsung Galaxy S25 FE 5G now available under 45000 with discount and offers Amazon India
सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च की थी। इसके बाद कंपनी ने नए फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्स भी पेश किए। अब चर्चा Samsung Galaxy S26 FE की हो रही है, क्योंकि इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 FE में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर आधारित Exynos 2500 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, इसमें 4,900mAh की बैटरी और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है। यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चल सकता है।
कैमरे की बात करें तो Galaxy S26 FE में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, सैमसंग इसमें नए AI कैमरा फीचर्स भी शामिल कर सकता है।
लॉन्च और कीमत को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 FE सितंबर 2026 के आखिर तक भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च हो सकता है। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट की संभावित कीमत 67,999 रुपये से 71,999 रुपये के बीच हो सकती है। यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत 749 यूरो बताई जा रही है, जो पिछले मॉडल से करीब 50 यूरो अधिक हो सकती है।
ध्यान रहे कि फिलहाल यह सभी जानकारी लीक्स और अफवाहों पर आधारित है। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की पुष्टि होगी।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना