Samsung Galaxy S25 Series की यूरोप की कीमत आई सामने, देखें भारत के मुकाबले कम है या ज्यादा, प्राइस का अंतर लॉन्च से पहले ही जान लें
सैमसंग की ओर से दो दिन में अपनी Samsung Galaxy S25 Series को लॉन्च किया जा रहा है।
यह सीरीज Galaxy Unpacked Event 2025 में 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
आइए लॉन्च से पहले ही यूरोप और भारत की कीमत पर नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy S25 Series को Galaxy Unpacked Event में 2025 में रिलीज किया जाने वाला है। इस सीरीज में Samsung के तीन नए फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि स्लिम मॉडल को लेकर भी चर्चा चल रही है। अभी लॉन्च में कुछ दिन का समय है, इसके पहले ही फोन सीरीज के डिजाइन, स्पेक्स और अन्य के बारे में कुछ कुछ जानकारी आई है, हालांकि असल जानकारी अभी भी सामने नहीं आई है। इसके अलावा असली प्राइस को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं है।
हालांकि, एक सूत्र ने Gizmochina को कुछ जानकारी साझा की है, जो Samsung Galaxy S25 Series के यूरोप के प्राइस से पर्दा उठा रही है। अगर इस सूत्र की जानकारी को सच मान लिया जाए तो यूरोप के बाजार में Samsung Galaxy S25 Series किस प्राइस में आने वाली है। आइए जानते हैं।
Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus Galaxy S25 Ultra का यूरोप का प्राइस
गिज़्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें जो डॉक्यूमेंट प्राप्त हुआ है, इसमें Samsung Galaxy S25 के बेस्ट मॉडल यानि 128GB स्टॉरिज मॉडल का प्राइस 909 यूरो बताया जा रहा है, इसके अलावा Samsung Galaxy S25 के 256GB स्टॉरिज मॉडल को 969 यूरो में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा अगर Samsung Galaxy S25+ को देखते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 256GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 1159 यूरो हो सकती है।
इसके अलावा सबसे महंगे मॉडल की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra को 256GB मॉडल के लिए 1459 यूरो में पेश किया जा सकता है।
इस प्राइस को देखकर ऐसा लग रहा है कि Samsung Galaxy S25 Series को Samsung Galaxy S24 की कीमत पर ही यूरोप में लॉन्च किया जाने वाला है। आइए अब जानते है कि भारत में इस सीरीज की कीमत क्या हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट से क्या जानने को मिलता है।