Samsung Galaxy S25 FE की कीमत लीक! Samsung Galaxy S24 FE जितने प्राइस में हो सकता है लॉन्च, देखें फोन के टॉप फीचर और स्पेक्स
सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी की मशहूर Fan Edition सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। यह पिछले साल के Galaxy S24 FE का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह Exynos प्रोसेसर से लैस है।
हालांकि लॉन्च के समय कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब एक टिप्स्टर की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस फोन की कीमत भारत में लगभग उसी रेंज में हो सकती है, जिस रेंज में Galaxy S24 FE को लॉन्च किया गया था।
भारत में Samsung Galaxy S25 FE का संभावित प्राइस और उपलब्धता
टिप्स्टर योगेश बरार ने X (Twitter) पर जानकारी शेयर की है कि गैलेक्सी S25 FE की भारत में शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो गैलेक्सी S25 FE की कीमत Galaxy S24 FE के लॉन्च प्राइस के बराबर हो सकती है।
पिछले साल Galaxy S24 FE को भारत में सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 59,999 रुपये में और 8GB + 256GB वेरिएंट 65,999 रुपये में पेश किया गया था। यह फोन 3 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हुआ था और यह ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट कलर ऑप्शन में आया था।
ग्लोबल प्राइसिंग और कलर ऑप्शंस
ग्लोबली, Samsung Galaxy S25 FE को 4 सितंबर को लॉन्च किया गया था। यह Icy Blue, Jet Black, Navy, और White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत $650 (लगभग ₹58,000)
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $710 (लगभग ₹63,000)
Samsung Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.7-इंच Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है, इसमें विज़न बूस्टर सपोर्ट भी मिलती है।
फोन को कंपनी ने Exynos 2400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, फोन में स्टैंडर्ड 8GB RAM के साथ साथ 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज भी मिलती है। कैमरा आदि की बात करें तो इस फोन में एक 50MP वाइड-एंगल लेंस मिलता है, फोन में एक 8MP टेलीफोटो लेंस, एक 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस आदि मिलता है, इस कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग @ 30fps सपोर्ट मिलती है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 12MP सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
इस फोन में एक 4,900mAh बैटरी मिल रही है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, इसके अलावा फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिल रही है, फोन के अन्य फीचर्स को देखते हैं तो इसमें आपको 10% बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है, फोन में IP68 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट) मिलती है।
Samsung Galaxy S25 FE का डिजाइन और फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में एक दमदार ऑप्शन बनाते हैं। अगर रिपोर्ट्स सही निकलती हैं, तो भारत में यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च होगा, जिससे यह अपने पिछले मॉडल की ही कीमत पर उपलब्ध होगा।