Samsung Galaxy S25 FE का प्राइस कई मंजिल से गिरा जमीन पर… अब इतना सा बचा है प्राइस
सैमसंग का नया Galaxy S25 FE उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फ्लैगशिप फील तो चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर समझौता नहीं करना चाहते, कुलमिलाकर अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो यह एक प्रीमियम फोन है जो काम प्राइस में आता है। आपको बताया देते है कि यह फोन काम प्राइस में सैमसंग की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ जैसा प्रीमियम डिज़ाइन, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस देता है। अगर आप लंबे समय से इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे थे, तो अब Amazon पर चल रही इस जबरदस्त डील को इस टाइम मिस करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। इस समय Amazon India पर सैमसंग के इस फोन को बेजद ही काम प्राइस में सेल किया जा रहा है, आइए जानते है कि इस फोन पर क्या डील डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, इसके अलावा इस फोन के स्पेक्स आदि के बारे में भी हम यहाँ चर्चा करने वाले हैं।
Samsung Galaxy S25 FE Amazon Offer
Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE (8GB RAM + 512GB Storage) अब सिर्फ 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 77,999 रुपये के आसपास था, इसका यह भी मतलब है कि आपको सीधे सीधे 12,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसे ऐसे भी कह सकते है कि सैमसंग के इस फोन का प्राइस कई मंजिल से धड़ाम करके नीचे गिर गया है, अब आपको यह बेहद सस्ते में खरीदने के लिए लॉन्च प्राइस के मुकाबले मिल रहा है।
इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो 4,250 रुपये के आसपास का अलग से बेहतरीन बैंक ऑफर आपका इंतज़ार कर रहा है, इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर मात्र 61,749 रुपये ही रह जाती है। कंपनी ने इस फोन को अलग अलग तीन कलर में उपलब्ध कराया था, आप आगे इनके बारे में जान सकते हैं, इस फोन को Jet Black, White, और Navy कलर में लॉन्च किया गया था, इस समय भी आप फोन को इन कलर में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
यह फोन 6.7-इंच के Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus Plus से प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे यह और भी मजबूत बनता है। इसमें सैमसंग का Exynos 2400 प्रोसेसर और Xclipse 940 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग आदि के लिए बेस्ट माना जा सकता है, इनके चलते ही फोन की परफॉरमेंस भी दमदार और सबसे बेहतरीन हो जाती है।
फोन Android 16 पर चलता है और सैमसंग ने इसमें 7 साल के Android अपग्रेड्स का भी वादा किया है। इसका यह भी मतलब है कि फोन लंबे समय तक नए जैसा ही रहने वाला है, अगर इसकी बॉडी में किसी भी तरह की कोई टूटफूट नहीं होती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, फोन को कंपनी ने 50MP का प्राइमरी लेंस (OIS के साथ), 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (123° फील्ड ऑफ व्यू के साथ), और 8MP का टेलीफोटो सेंसर के साथ लॉन्च किया था, जो ज़ूम शॉट्स के लिए बेहतरीन है। फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए काफी बेहतर रिज़ल्ट देता है। पावर की बात करें तो फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।