Samsung Galaxy S24 Ultra का प्राइस धम्म करके गिरा जमीन पर, अब इतना सा बचा है प्राइस
Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन के प्राइस में इस साल कई बार कटौती की गई है, हालांकि, इस समय Amazon पर फोन शायद सबसे काम प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है, आइए जानते है कि आखिर इस समय आप Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन को इसका प्राइस धम्म से गिर जाने के बाद अब किस नए प्राइस में खरीद सकते हैं।
Galaxy S24 Ultra का प्राइस कट और लॉन्च प्राइस
लॉन्च के समय सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने 1,34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, हालांकि इस समय यह सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन केवल और केवल 84,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो आपको 2,549 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है, इस डिस्काउंट के बाद फोन का प्राइस घटकर केवल और केवल 82,499 रुपये बचता है, इसका मतलब है कि इस फोन को आप इस समय Amazon India पर बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप कलर आदि को लेकर ज्यादा सोचते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन को कंपनी ने Titanium Gray, Titanium Black और Titanium Violet कलर में पेश किया था, आप इसे इन्हीं कलर में खरीद भी सकते हैं।
कैमरा सेटअप और परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के महंगे फोन में एक दमदार क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 5X ऑप्टिकल ज़ूम, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस 3X ज़ूम के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ बेहद स्मूद और शार्प अनुभव प्रदान करता है।
प्रोसेसर, बैटरी और अपग्रेड सपोर्ट
Samsung Galaxy S24 Ultra Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जो Adreno 750 GPU के साथ मिलकर फास्ट और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है। फोन Android 14 पर आधारित One UI 6.1 पर चलता है और Samsung ने इसे 7 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा किया है, जिससे इसकी वैल्यू और भी बढ़ जाती है। सैमसंग फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
क्या यह डील वाकई में वर्थ है?
इतने तगड़े डिस्काउंट, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट, टॉप-लेवल कैमरा परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन को देखते हुए, ऐसा कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S24 Ultra 2025 की सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप डील्स में से एक बन चुका है। इसका मतलब है कि आप इसे खरीद सकते हैं। यह इस प्राइस में वाकई एक वर्थ डील हो सकती है।