200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत धड़ाम! इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन एक परफेक्ट ऑल-राउंडर फोन खरीदने के लिए अब आपको 1 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. अगर आप बजट में एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो अमेज़न पर मौजूद Samsung Galaxy S23 Ultra की डील पर एक नजर डालें. दिवाली सेल के दौरान यह डिवाइस बिना किसी बैंक कार्ड ऑफर के ही 56,000 रुपए से ज्यादा की भारी छूट के साथ उपलब्ध है.
डील पर जाने से पहले जान लें कि यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जो बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोज खींच सकता है. साथ ही, इसमें Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट दिया गया है जो बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है. फोन में दमदार बैटरी बैकअप, क्लीन यूजर इंटरफेस और एक प्रीमियम डिजाइन मिलता है जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है.
Samsung Galaxy S23 Ultra पर धमाका छूट
फ्लिपकार्ट सेल के तहत Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 79,749 रुपए लिस्ट की गई है, जो कि 56,250 रुपए की बड़ी कटौती के बाद की है, क्योंकि इसकी लॉन्च की कीमत 1,34,999 रुपए थी. इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,250 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. यानी, फोन की कीमत घटकर 78,000 रुपए से भी कम हो जाएगी, जो इसे एक बेहतरीन डील बनाता है.
अमेज़न पर EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआत 3,866 रुपए प्रति माह से होती है. हालांकि, किस्त की सटीक रकम आपके बैंक और कार्ड के अनुसार बदल सकती है. ग्राहक चाहें तो अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 47,000 रुपए तक की वैल्यू भी प्राप्त कर सकते हैं, जो डिवाइस की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करेगा.
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस के साथ आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 12GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का मेन कैमरा, 10MP का पेरिस्कोप लेंस, 10MP का टेलीफोटो लेंस, और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो शानदार पोर्ट्रेट और क्लियर वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है.