Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में भारी गिरावट, अब नई कीमत रह गई इतनी सी, खरीदने का दमदार मौका
Samsung Galaxy S24 FE 5G स्मार्टफोन पर इस समय भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Samsung के इस फोन को इस समय Flipkart पर सस्ते में सेल किया जा रहा है।
यहाँ आप फोन की नई कीमत और पुरानी कीमत जान सकते हैं।
अगर आप एक हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है, सैमसंग के फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदने का। असल में, इस समय Flipkart पर Samsung Galaxy S24 FE को सस्ते में बेचा जा रहा है। इस फोन में ग्राहकों को फ्लैगशिप लेवल के स्पेक्स और डिजाइन मिलता है। इस समय फोन को सस्ते में खरीदने के लिए आपको Flipkart पर सेल में इसे खरीदना होगा। फोन अपनी ड्यूरेबिलिटी के साथ साथ परफॉरमेंस और कैमरा क्षमताओं के लिए जाना जाता है।
इस समय कितने में मिल रहा सैमसंग फोन?
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung के इस फोन का ओरिजिनल प्राइस 128GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 59,999 रुपये के आसपास है। हालांकि, इस समय Flipkart पर आप फोन को केवल और केवल 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि फोन पर आपको 41% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर आपको Flipkart की ओर से Flipkart Axis Bank Credit Card की ओर से 5% के कैशबैक पर मिल सकता है। इस डिस्काउंट के बाद फोन पर मिलने वाली यह डील और भी ज्यादा खास और बेहतरीन हो जाती है।
एक्सचेंज के साथ डील बन जाती है और भी दमदार
हालांकि, आप Exchange Offer का भी लाभ ले सकते हैं, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप अपने पुराने अच्छी कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज में देते हैं तो आपको लगभग लगभग 32700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है और चालू है तो आपको अच्छा खासा प्राइस कट मिल सकता है। अगर मानकर चलिए कि आपको 15000 रुपये भी एक्सचेंज के तौर पर मिल जाते हैं तो आप फोन को केवल और केवल 19999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऐसी डील आपको इसके बाद शायद ही मिलने वाली है।
Samsung Galaxy S24 FE 5G के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को एक स्लीक डिजाइन में एल्युमिनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया था, फोन में IP68 रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। फोन का डिजाइन काफी खास है, इसी कारण यह स्टाइलिश और ड्यूरेबल नजर आता है। इस फोन में आपको एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूद परफॉरमेंस देने में सक्षम है।
कैमरा को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का में कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 8MP का टेलीफोटो लेंस और एक 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फ़ी के लिए फोन में आपको एक 10MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी मिलती है।