Samsung की ओर से Galaxy S23 सीरीज इस साल की प्रीमियम पेशकश होगी, और हमे पहले ही इसके फीचर्स और डिजाइन से संबंधित कई लीक्स दिखने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि लीक्स की बढ़ती हुई संख्या यह दर्शाती है कि फोन की लॉन्च डेट काफी नजदीक है। हाल ही में लीक हुए कई प्रेस रेंडर्स हमारे अनुमान को बढ़ाते हैं क्योंकि कई रेंडर्स लॉन्च डेट काफी नजदीक आने के बाद लीक हुए हैं। ये लीक्ड रेंडर्स Samsung Galaxy S23 के कलर ऑप्शंस दिखाते हैं।
प्रेस रेंडर्स के अनुसार, Samsung Galaxy S23 ब्लैक, ऑफ-व्हाइट, ग्रीन और पिंक कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। कलर्स थोड़े डिसैचुरेटेड और मैट दिखाई देते हैं, तो हम अनुमान लगा सकते हैं कि पूरे लाइनअप में एक अच्छा म्यूटेड लुक देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि ऑफ-व्हाइट कलर Samsung Galaxy S23 के सिर्फ वनीला वर्जन में ही उपलब्ध हो सकता है, जबकि अन्य सभी मॉडल्स ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध हो सकते हैं।
रेंडर्स के अतिरिक्त, ये कलर्स पहले कई अन्य ब्रांड्स में देखे गए कलर्स से भी मिलते जुलते लग रहे हैं। यह देखना अजीब होगा कि Samsung Galaxy S23 ऐसे कलर्स ऑफर कर रहा है जो 2020 के स्मार्टफोंस के कलर्स से संबंधित हैं।
रूमर्स यह संकेत देते हैं कि Samsung Galaxy S23 भारत में 17 फरवरी, 2023 को लॉन्च हो सकता है, हालांकि, इस आधिकारिक तौर से इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile