यूनियन टेलिकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव द्वारा 5 जनवरी को यह घोषणा की गई कि BSNL भी साल 2024 में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा। BSNL ने 4जी नेटवर्क रोल आउट करने के लिए TCS और C-DOT के लीडरशिप वाले संघ को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसे कॉन्ट्रैक्ट के अंदर ऑर्डर देने के लगभग एक साल में 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
वैष्णव ने रिपोर्टर्स से बात करते समय बताया कि, "BSNL 2024 में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा।"
उन्होने एक इवेंट के दौरान जियो और एयरटेल की 5जी सेवा ओडिशा में लॉन्च करने की बात कही। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वैष्णव द्वारा एक इवेंट में दोनों टेलिकॉम कंपनियों की 5जी सेवाओं की घोषणा की गई थी। एक रिलीज में रिलायंस जियो ने बताया कि फरवरी, 2023 तक राउरकेला, ब्रह्मपुर, पुरी, संबलपुर और बालासोर जैसे शहरों को कवर करते हुए पूरे राज्य में जियो 5जी नेटवर्क को तेज़ी से रोल आउट किया जाएगा, और बाद में इसे सभी तहसीलों और तालुकों में दिसंबर, 2023 तक पहुंचाया जाएगा।
हाल ही में अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा 2022-23 में ओडिशा में टेलिकॉम सेवाएं शुरू करने के लिए कुल Rs 5,600 करोड़ स्वीकार किए गए हैं। अब, सरकार द्वारा विश्व स्तर की संचार सुविधाओं के लिए 5,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
टेलिकॉम मिनिस्टर ने कहा कि, "पूरा ओडिशा राज्य 2 सालों के अंदर 5जी सेवाओं से कवर कर दिया जाएगा। अब, 5जी सेवाएं भुवनेश्वर और कटक में भी लॉन्च की जा चुकी हैं।" उन्होने 26 जनवरी से पहले पूरे राज्य में 5जी सेवाएं लॉन्च करने का लक्ष्य बनाया है। टेलिकॉम सेकरेटरी 'के राजारमन' ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी सेवाओं के लिए 100 टावर भी लगाए हैं।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile