Samsung Galaxy M36 के इंडिया लॉन्च की पुष्टि, कीमत हो सकती है 20000 रुपये के अंदर
Samsung की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए फोन को लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। असल में, ऐसा सामने आ रहा है कि सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy M36 5G को इंडिया में नए फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि जल्द ही Galaxy M Series में कंपनी एक नए फोन को लाने वाली है। ऐसा कहा जा सकता है कि सैमसंग का यह फोन एक बिल्कुल नए डिजाइन में आने वाला है। इसके अलावा सैमसंग फोन में आपको बहुत से AI Feature और एकदम नए इन्टर्नल मिल सकते हैं। आइए सैमसंग के इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करते हैं।
युवाओं के लिए लॉन्च होगा ये सैमसंग फोन!
कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि सैमसंग का यह फोन युवाओं को टारगेट करके लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को दमदार फीचर्स और स्पेक्स के साथ साथ कम बजट में खरीदा जा सकेगा? आइए अब जानते है कि Samsung Galaxy M36 5G को लेकर क्या सामने आया है।
Samsung के इस फोन को लेकर इंटरनेट पर क्या क्या आया सामने!
Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन को नए कलर्स में लाया जा सकता है, इसके अलावा यह बेहद हल्का भी होने वाला है। अब कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि यह फोन उन लोगों के लिए लॉन्च किया जाने वाला है जो एक स्टाइलिश स्मार्टफोन पसंद करते हैं। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी होने वाला है जो बड़ी ही आसानी से एक स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना चाहते हैं, यानि जिन्हें ऐसा फोन चाहिए जो इस्तेमाल करने में आसान हो, इतना ही नहीं, इस फोन को आपके सभी डेली कामों के लिए निर्मित किया गया है।
Samsung Phone में मिलेंगे कई AI फीचर
आपको यह भी जानकारी दे देते है कि फोन में आपको दमदार AI क्षमताएं भी मिलती हैं। इससे यूजर्स को ज्यादा फायदा हो सकता है। AI के कारण यह फोन ज्यादा यूजफुल हो जाने वाला है।
Samsung Galaxy M36 5G की लॉन्च डेट?
कंपनी इस फोन के लॉन्च की पुष्टि कर चुकी है, कंपनी ने कहा है कि यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए असली लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी या आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसके बाद भी ऐसा माना जा रहा है कि फोन को कुछ ही दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। Amazon India पर इसे लेकर एक माइक्रोसाइट शुरू की जा चुकी है, जो फोन को लेकर कुछ जानकारी दे रही है।
क्या हो सकती है सैमसंग फोन की कीमत?
अभी के लिए Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, प्राइस को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन को इंडिया के बाजार में 20000 रुपये के प्राइस के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अगर Samsung Galaxy M35 5G के प्राइस की बात करें तो इस फोन का शुरुआती प्राइस 19,999 रुपये था।
Samsung Galaxy M36 5G के संभावित स्पेक्स
सैमसंग के इस फोन को गीकबेन्च की लिस्टिंग में देखा जा चुका है। फोन में इस लिस्टिंग के अनुसार ही सामने आया है कि फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर मिल सकता है। सैमसंग फोन में 6GB की रैम हो सकती है। सिंगल कोर में फोन को लिस्टिंग में 1004 और मल्टीकोर में 2886 पॉइंट्स प्राप्त हुए हैं। सैमसंग फोन को OneUI 7 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है।