Samsung Galaxy M35 5G की कीमत में भारी भरकम गिरावट, 633 रुपये की EMI में ले जाएँ घर.. नया प्राइस हिला डालेगा
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
फोन को आप 633 रुपये की EMI में भी खरीद सकते हैं।
Samsung के इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M35 5G Huge Price Cut: Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन के प्राइस में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। Samsung Phone को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किउअ था, हालाँकि, लॉन्च के कुछ समय के बाद से ही इसके प्राइस में भारी गिरावट आती जा रही है। अब एक बार फिर से फोन के प्राइस में भारी गिरावट आई है। इस समय आप लॉन्च प्राइस से 9000 रुपये सस्ते में Samsung के इस फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि सैमसंग के इस फोन में 8GB तक की रैम के साथ साथ 256GB स्टोरेज भी मिलती है।
Samsung Galaxy M35 5G के प्राइस में भारी गिरावट
19,999 रुपये के शुरूआती प्राइस में Samsung ने अपने इस फोन को लॉन्च किया था। हालाँकि, इस समय फोन पर आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, इसका मतलब है कि फोन को 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह चर्चा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा फोन पर आपको Flipkart Axis Bank Credit Card पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसका मतलब है कि फोन की कीमत 17,999 रुपये से 4000 रुपये के आसपास तक कम हो जाने वाली है। ऐसे में फोन को 13,999 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो महीने की शुरुआत 633 रुपये से होने वाली है।
Samsung Galaxy M35 5G के फीचर और स्पेक्स
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन सैमसंग के एक बेहतरीन फोन है, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W की USB Type C फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा फोन में OneUI 6 पर आधारित एंड्राइड 14 का सपोर्ट मिलता है। इसमें Google Gemini पर आधारित बहुत से Galaxy AI Features मिलते हैं।
Samsung Galaxy M35 5G में एक 6.6-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलती है, यह 1000 निट्स की ब्राईटनेस से लैस है। फोन में सैमसंग का अपना खुद का Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है।