Samsung Galaxy M16 और M06 आज इंडिया में मारेंगे धमाकेदार एंट्री! स्पेक्स से कीमत तक जानिए क्या कुछ होगा खास
Samsung अपने दो नए M-सीरीज स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च को टीज़ कर रहा है।
ये दोनों स्मार्टफोन्स आज भारत में लॉन्च होने वाले हैं।
गैलेक्सी M06 के स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी F06 5G से मेल खाते हैं।
Samsung अपने दो नए M-सीरीज स्मार्टफोन्स – Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G के भारत में लॉन्च को टीज़ कर रहा है। कंपनी ने पहले इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा करते हुए एक टीज़र वीडियो शेयर किया था। अब, सैमसंग ने अमेज़न इंडिया वेबसाइट के जरिए आधिकारिक तौर पर इन डिवाइसेज की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है।
SurveyGalaxy M16 5G और Galaxy M06 5G की लॉन्च डेट
Amazon पर चल रहे प्रमोशनल बैनर के अनुसार, Galaxy M16 5G और Galaxy M0 5G आज, 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं।
Galaxy M16 और M06 की अब तक सामने आईं डिटेल्स
X पर सैमसंग की नई पोस्ट के अनुसार, Galaxy M06 5G में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि Galaxy M16 5G एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। डिजाइन के मामले में दोनों हैंडसेट्स में मिलता-जुलता डिजाइन होने की उम्मीद है और जैसा कि हम टीज़र इमेज को देखकर पता लगा सकते हैं, इन फोन्स में फ्लैट किनारों के साथ एक फ्लैट डिजाइन लैंग्वेज होगी।
यह भी पढ़ें: Netflix की वो 8 कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्में, जो आपकी नस-नस में भर देंगी खौफ!
गैलेक्सी M06 5G को पहले ही गीकबेंच और सैमसंग के सपोर्ट पेज पर भी देखा जा चुका है और उससे यह सुझाव मिला है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आएगा जो 8GB तक रैम को सपोर्ट करेगा। यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 अपडेट के साथ आने की भी उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर, गैलेक्सी M16 5G भी मॉडल नंबर SM-M166P/DS के साथ पहले ही गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है। उस लिस्टिंग के अनुसार इसने 735 का सिंगल-कोर स्कोर और 1758 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया। इससे यह सुझाव मिलता है कि यह फोन भी डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 15-आधारित वन यूआई 7 सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
Galaxy M16 और M06 की संभावित कीमत
गैलेक्सी M06 के स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी F06 5G से मेल खाते हैं, यह देखते हुए नए स्मार्टफोन की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत 10000 रुपए के अंदर या लगभग 11000 रुपए से शुरू हो सकती है। इसकी तुलना में गैलेक्सी M16 पहले थोड़ा सा महंगा होगा और इसकी कीमत 15000 रुपए के अंदर से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 6 ताबड़तोड़ प्रीमियम स्मार्टफोन्स, कैमरा और फीचर्स के मामले में Vivo X200 Pro के भी बाप!
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile