यह फ़ोन 1.2GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 768MB की रैम से लैस है. फोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफ़ोन गैलेक्सी J1 मिनी पेश किया है. फ़िलहाल इस फ़ोन को फिलीपींस में पेश किया गया है. कंपनी की फिलीपींस साइट पर सैमसंग गैलेक्सी J1 मिनी को लिस्ट किया गया है. हालांकि, अभी तक इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर सैमसंग गैलेक्सी J1 मिनी स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480×800 पिक्सल है. यह फ़ोन 1.2GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 768MB की रैम से लैस है. फोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. फोन में 1500mAh की बैटरी भी दी गई है.
ड्यूल सिम गैलेक्सी J1 मिनी माइक्रो सिम सपोर्ट करता है और GPRS/EDGI, ब्लूटूथ, 3G, GPS और वाई-फाई कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है. स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलता है लेकिन इसके वर्जन की जानकारी नहीं है. फोन का डाइमेंशन 121.6×63.1×10.8 मिलीमीटर और वजन 120 ग्राम है. गैलेक्सी जे1 मिनी ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा.
गौरतलब हो कि, नए सैमसंग गैलेक्सी J1 मिनी स्मार्टफोन कंपनी की गैलेक्सी J सीरीज का नया वेरिएंट है. इससे पहले कंपनी सैमसंग गैलेक्सी J1, गैलेक्सी J14G और गैलेक्सी J1 ऐस पेश कर चुकी है.