धम्म करके गिरी सैमसंग के इस किफायती फोन की कीमत, अब यहां मिल रहा कौड़ियों के दाम
Samsung ने अपने इसी साल लॉन्च हुए Galaxy F16 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है।
यह स्मार्टफोन 6.65-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
अगर आप कम से कम कीमत दाम वाला सैमसंग हैंडसेट की तलाश कर रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
Samsung ने अपने इसी साल लॉन्च हुए Galaxy F16 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है, जिससे यह बजट ग्राहकों के लिए काफी किफायती हो गया है। इसके बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के दौरान 13,499 और टॉप वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपए थी, लेकिन अब यह हैंडसेट इससे बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध है। साथ ही यहां आपको तगड़े बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
फ्लैट डिस्काउंट और ऑफर्स
Samsung Galaxy F16 5G का 8GB + 128GB वैरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपए में लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5% (750 रुपए) अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की कीमत घटकर 14,250 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा, ग्राहक 12,200 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।
Samsung Galaxy F16 के स्पेक्स और फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.65-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है जो 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी बैटरी 5000mAh की है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा के मामले में इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फ्रन्ट पर एक 13MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित One UI 6.0 पर चलता है।
आपको खरीदना चाहिए?
एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स के साथ आप गैलेक्सी F16 5G स्मार्टफोन को 10,000 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं, जिससे यह सबसे अच्छे बजट 5G फोन्स में से एक साबित होता है। इसलिए अगर आप कम से कम कीमत दाम वाला सैमसंग हैंडसेट की तलाश कर रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।