Samsung Galaxy F15 5G: जल्द लॉन्चिंग के लिए तैयार Samsung का नया खिलाड़ी, लीक हुई कीमत और स्पेक्स
इस फोन का एक आधिकारिक पोस्टर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले से ही लाइव है।
सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में 15000 रुपए के अंदर की श्रेणी में आ सकता है।
एक हालिया रिपोर्ट में इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स, रिलीज़ डेट और कीमत लीक हो गई है।
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग भारत में बहुत जल्द अपने Samsung Galaxy F15 5G को पेश करने के लिए तैयार है। इस फोन का एक आधिकारिक पोस्टर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले से ही लाइव है। अब इस हैंडसेट के लॉन्च से पहले ही एक हालिया रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशन्स, रिलीज़ डेट और कीमत लीक हो गई है। साथ ही टेक एक्सपर्ट मुकुल शर्मा ने भी हाल ही में X (ट्विटर) पर साझा किया था कि यह डिवाइस 15000 रुपए के प्राइस रेंज में आ सकता है।
टिप्सटर के मुताबिक, Galaxy F15 एक सुपर एमोलेड स्क्रीन ऑफर कर सकता है जिसके साथ फ्रन्ट पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। और भी विस्तार से जानने के लिए ये रहीं सभी डिटेल्स जो आपको पता होनी चाहियें।
Samsung Galaxy F15 5G Specs
SmartPrix के अनुसार, यह स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन ऑफर कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में संभावित तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर मिलेगा। मेमोरी के मामले में कम्पनी F15 का 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएन्ट ऑफर कर सकती है। यह संभावित तौर पर एंड्रॉइड 14-आधारित कस्टम OneUI स्किन पर चलेगा। इसके अलावा सैमसंग इस फोन के साथ चार साल के OS और पाँच साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro VS OnePlus 12R: अलग अलग मामले में टॉप क्लास हैं ये दोनों ही फोन, किसका पलड़ा भारी
इस फोन में 6000mAh दी जा सकती है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऑप्टिक्स के लिए यह बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप ऑफर कर सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी लेंस शामिल होने की उम्मीद है और फ्रन्ट पर 13MP सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। डिवाइस की सुरक्षा के लिए इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यह हैंडसेट Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट ऑफर कर सकता है।
Samsung Galaxy F15 Price, Launch Date
सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में 15000 रुपए के अंदर की श्रेणी में आ सकता है। यह देश में 22 फरवरी को लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर संभावित तौर पर तीन कलर ऑप्शन्स - पर्पल, ब्लैक और सी ग्रीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।