Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया गया था और अप्रैल से डिवाइस को सेल में पेश किया गया था। जब फोन को सेल में लाया गया तो डिवाइस के कैमरा में लोकप्रिय नाईट मोड शामिल नहीं था। सैमसंग ने अब Galaxy A70 के लिए नए अपडेट में यह फीचर जारी कर दिया है।
लेटेस्ट फर्मवेयर A705GMDDU3ASG6 कोड के साथ आता है नाईट मोड के अलावा अपडेट में जुलाई का सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है। अपडेट का साइज़ 367 MB है और भारत में Galaxy A70 यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही यूज़र्स को यह अपडेट मिल सकता है। अपडेट में स्टेबिलिटी इम्प्रूवमेंट्स और छोटे बग फिक्सेज़ शामिल किए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A70 Android Pie पर आधारित One UI पर चलता है। ड्यूल-सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (डुअल 2.0 गीगाहर्ट्ज़+ हेक्सा 1.7 गीगाहर्ट्ज़) के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिया गया है। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज दी गयी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का अपर्चर एफ/2.2 के साथ दिया गया है। साथ ही 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, अपर्चर एफ/2.0 के साथ है। Galaxy A70 में कंपनी ने 4,500 एमएच की बैटरी दी है जो 25 वाट सुपर-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है।