WhatsApp पर कॉलिंग की जा सकती है, लेकिन अभी तक के लिए यह फीचर केवल और केवल स्मार्टफोन तक ही लिमिटेड था, अगर आप अपने लैपटॉप या PC से कॉल करना चाहते थे, तो ऐसा नहीं किया जा सकता था। अभी तक के लिए Laptop पर WhatsApp Web खोलकर Chat तो की जा सकती थी, लेकिन कॉलिंग के लिए कोई फीचर अभी तक नहीं आया था, और अगर आपको कॉलिंग करनी थी तो यह केवल स्मार्टफोन के जरिए ही की जा सकती थी। लेकिन अब लग रहा है कि यह झंझट पूरी तरह से खत्म हो गया है। WhatsApp ने अपने सबसे Popular Calling Feature को Web Users के लिए भी Roll Out कर दिया है, और साथ ही कई और कुछ नए फीचर्स को भी मैसेजिंग एप के साथ जोड़ा है। आइए सभी फीचर को एक एक करके देखते हैं, और इनके बारे में जानकारी भी लेते हैं।
WhatsApp Web Calling Feature लॉन्च होने के बाद अब यूजर्स अपने पीसी यानि Computer या Laptop से सीधे कॉल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको किसी अन्य एप को अलग से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ साथ जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि यह सभी Calls End-to-End Encrypted हैं, यानी इन्हें कोई तीसरा व्यक्ति ना तो सुन सकता है और अगर यह वीडियो कॉल हैं तो ना ही इन्हें कोई देख सकता है। Privacy का यह Standard यहाँ भी वैसा ही बना रहेगा जैसा Phone Calls में मिलता है।
कंपनी का कहना है कि यह फीचर सबसे ज्यादा उन यूजर्स के काम आने वाला है, जो अपने लैपटॉप से कॉल करने के लिए किसी अन्य एप का पर जाते थे। इससे वो बिना Web Browser बंद किए ही Call कर सकेंगे। यह Feature दुनियाभर के सभी Users के लिए Release कर दिया गया है।
WhatsApp calls now work in your browser. Your 47 open Chrome tabs finally got company that's actually useful. pic.twitter.com/TRRqW9bvRV
— Kunal Shah (@kunalb11) July 28, 2026
Web Calling के साथ-साथ एक और बेहद काम का फीचर भी आया है, इसे आप Call Transfer के तौर पर देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से Group Call में चल रही कॉल को एक Device से दूसरे Device में आसानी से Shift किया जा सकता है।
अगर आप इसे सही से समझना चाहते हैं तो आइए गहराई से इसे देखते हैं। अगर आपकी Call Web Browser पर आई है लेकिन आप उसे Phone पर शुरू करना चाहते हैं, तो अब बिना Call काटे उसे Phone में Shift करके बात जारी रखी जा सकती है। इसी तरह Phone की Call को Browser पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काम का है जो काम के दौरान कहीं आते-जाते रहते हैं।
Call Transfer के साथ-साथ WhatsApp ने Waiting Room Feature भी पेश किया है, जिससे Group Call करने वाले यूजर्स को अब ज्यादा से ज्यादा कंट्रोल मिलने वाला है। इसे इस्तेमाल करने के लिए Group Call करते समय ‘Require Approval to Join’ Feature को ऑन करना होगा, तभी यह फीचर काम करने वाला है। इसके बाद जब भी कोई और User Call से जुड़ने की कोशिश करेगा, उसकी Request सीधे Group Call करने वाले User को दिखेगी, जिसे वो Approve करके ही Call में जोड़ सकेगा। इस फीचर को आप अन्य कई ऐप्स में पहले ही देख चुके हैं।
QuickHD Platform से जुड़ने पर यूजर्स को High-Definition में Video Call करने की सुविधा मिलेगी, यानी Video Calls पहले से ज्यादा शार्प और क्लियर होने वाली है। इसके अलावा Noise Suppression Function भी लाया गया है, जो बैकग्राउन्ड की Noise को कम कर देगा। इससे बिना किसी Disturbance के Audio और Video Calling की जा सकेगी, चाहे आप कहीं भी बैठकर Call कर रहे हों।
यह भी पढ़ें: अगले चुनाव में डाल पाएंगे वोट..या BLO ने काट दिया नाम, इस लिस्ट में 3 स्टेप में चेक करें